लाइव न्यूज़ :

बिहार: विदेश से लौटे करीब तेरह हजार लोग बने सिरदर्द, समय रहते नहीं की गई जांच तो स्थिती हो सकती भयावह

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2020 05:49 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मार्च से 23 मार्च के भीतर करीब 13 हजार 356 लोग विदेशों से बिहार लौटे हैं. इनमें अकेले सीवान के करीब 500 से भी ज्यादा लोग अपने घर खाड़ी के देशों से लौटे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अभी यह आंकड़ा 64 पहुंच चुका है. ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है. डर का कारण विदेशों से बिहार लौटे लोग बन रहे हैं.

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अभी यह आंकड़ा 64 पहुंच चुका है. ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है. दरअसल, डर का कारण विदेशों से बिहार लौटे लोग बन रहे हैं. सरकार के पास जो खुफिया जानकारी है, उसके मुताबिक जो लोग खाड़ी के देशों से मसलन कतर, ओमान, दुबई या फिर सऊदीअरब से जो लोग बिहार लौटे हैं, उनमें कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है. ऐसे में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बिहार सरकार अब हरकत में आई है और जो लोग खाड़ी के देशों से लौटे हैं उन सबकी तलाश की जा रही है और सबकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मार्च से 23 मार्च के भीतर करीब 13 हजार 356 लोग विदेशों से बिहार लौटे हैं. इनमें अकेले सीवान के करीब 500 से भी ज्यादा लोग अपने घर खाड़ी के देशों से लौटे हैं. वैसे सरकार के एक आंकड़ों के अनुसार विदेशों से बिहार लौटे लोगों की संख्या अब तक साढ़े 13 हजार के आसपास है. उसी कड़ी में ओमान से बिहार लौटे शख्स की वजह से अकेले सीवान में 29 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए. इसके बाद पुलिस ने सीवान को पूरी तरह से सील कर दिया है.

वहीं, सीवान में कतर से पहले आए मोहम्मद सैफ को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि घटना के बाद भी सरकार क्यों नहीं जागी? अगर सरकार सतर्क और सजग थी तो फिर ओमान से लौटे उस शख्‍स की जांच या फिर उसे 14 दिनों तक कोरोटाइन में क्यों नहीं रखा गया? हालांकि इस पर सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का कहना है कि हम सतर्क बिल्कुल थे, तभी तो उस शख्‍स की जांच हुई और फिर उससे जुड़े कई संदिग्धों की भी सरकार ने जांच कराई और फिर पूरे इलाके को भी सील कर दिया गया.

सरकार की व्यवस्था में कोई कमी या चूक नही है. लेकिन हकीकत तो यही है कि सीवान लौटे लोगों ने घटना के बाद सरकार की व्यवस्था की कमियों को जरूर उजागर कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमान से लौटा शख्‍स 21 मार्च को पटना एयरपोर्ट पहुंचा और फिर बस के जरिये उसी दिन सीवान और फिर देर रात रघुनाथपुर में अपने गांव पंजवार पहुंच गया. इस दौरान, उस शख्‍स की थर्मल चेकिंग भी की गई. लेकिन उस जांच में कोरोना के लक्षण नहीं मिलने की वजह से उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया. लेकिन फिर उसे होम कोरेंटाईन किया गया. लेकिन वह गांव मेम खुलेआम घुमता रहा. ऐसे में सरकार के व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अभी बिहार में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 64 पहुंच चुका है. और मरने वालों की संख्या 1 है. जबकि 15 के लगभग लोग ठिक होकर अपने घर को लौट चुके है. लेकिन लगातार बढ़ रही कोरोना वायरस की संख्या ने सबको डरा कर रख दिया है. ऐसे में अब यह कहा जाने लगा है कि अगर विदेश से लौटे लोगों की समय से जांच नहीं की गई तो स्थिती विस्फोटक हो सकती है.  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस