लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में 24 घंटे खुली रह सकती हैं सभी जरूरी दुकानें, मोहल्ला क्लीनिक भी करते रहेंगे काम

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2020 12:54 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि फूड होम डिलिवरी दिल्ली में जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक के बाद ऐलान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील की

कोरोना संकट के बीच उपजे हालात के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ऐलान किया है कि सभी जरूरी चीजों की सेवाएं जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद अनिल बैजल ने साझा प्रेस-कॉन्फ्रेंस में ये भी साफ किया जरूरी वस्तुओं की दुकानें दिल्ली में 24 घंटे खुली रह सकती हैं ताकि लोगों के बीच इसे खरीदने को लेकर अफरातफरी नहीं मची रहे।

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि फूड होम डिलिवरी दिल्ली में जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिलिवरी करने वालों को अपना आईडी दिखाना होगा। ऐसे ही मोहल्ला क्लीनिक में भी कामकाम जारी रहेगा। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक के एक डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है लेकिन पूरी एहतियायात बरती जाएगी और मोहल्ला क्लीनिक बंद नहीं किए जा रहे हैं।

 केजरीवाल ने साथ ही कहा कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टरों, अर्द्धचिकित्सकों की जांच की जाती रहेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कुल 36 मामले सामने आए हैं। वहीं, उपराज्यपाल ने कहा कि सहायक पुलिस आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहें।

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविंद केजरीवालअनिल बैजलसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील