लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी, आगरा में 6 लोगों में मिले लक्षण, पुणे जांच के लिए भेजे गए 120 सैंपल

By स्वाति सिंह | Updated: March 3, 2020 15:07 IST

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और यहां स्थित 1,000 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियों को कोरोना वायरस अलर्ट नोटिस दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में 1 मरीज़ को आइसोलेट की खबर है

कोरोना वायरस का कहर अब भारत में भी दिखने लगा है। मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में 1 मरीज़ को आइसोलेट की खबर है और जांच के लिए मरीज के सैंपल को पुणे लैब में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अब तक 120 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

हालांकि, अभी प्रदेश में कोई भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। उधर, आगरा में छह लोगों में हाई वायरल डिटेक्ट हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकार का हवाला देते हुए बताया है कि आगरा में टेस्ट के दौरान छह केस हाई वायरल के सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि ये वो लोग हैं जो नई दिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आए थे। फिलहाल इन छहों लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। उनके सैंपल एनआईवी, पुणे जांच के लिए भेजे गए हैं। इंफेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आए सभी 6 लोगों की इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत जांच की जा रही है।

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कंपनियों को अलर्ट जारी किया 

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और यहां स्थित 1,000 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियों को कोरोना वायरस अलर्ट नोटिस दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर अनुराग भार्गव ने बताया कि नोटिस में सभी कंपनियों से कहा गया है कि यदि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए। सीएमओ ने बताया कि ईरान, सिंगापुर, चीन समेत 13 देशों से लौटने वाले लोगों की जांच का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि नोएडा में चीन, जापान, कोरिया, इटली, जर्मनी की कई नामी कंपनियां है।

 भारत में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले 

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें एक दिल्ली में है और दूसरा तेलंगाना में है। दिल्ली का यह मरीज अभी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। यह व्यक्ति कुछ दिनों पहले इटली से उस समय लौटा था, जब इटली में यह वायरस नहीं फैला था। यही वजह थी कि इसकी स्क्रीनिंग जांच नहीं हुई थी। 

अब कुछ दिनों बाद इसमें कोरोना वायरस के लक्षण नजर आये तो यह बात कन्फर्म हो गई कि उसे वायरस के लक्षण हैं। हाल ही में उसने एक बर्थ डे पार्टी दी थी जिसमें नोएडा स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल के कुछ बच्चे अपने परिवार के साथ गए थे। इस बात का पता चलते ही प्रशासन ने स्कूल को बंद कर दिया है। 

इस व्यक्ति में बर्थ डे पार्टी के बाद ही कोरोना के लक्षण पाए गए हैं जिस वजह से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं पार्टी में आये इन परिवारों में भी तो यह वायरस फैल नहीं गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशलखनऊआगरानॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए