लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: नोएडा के सभी 6 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव, इटली से भारत आए 15 पर्यटकों में कोरोना वायरस की पुष्टी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 4, 2020 10:22 IST

कोरोना वायरसे क खतरे को देखते हुए भारत ने 4 देशों ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के वीजा के तत्काल प्रभाव से कैंसल कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। इस कोरोना वायरस से 3,200 से ज्यादा मौतें हो गई हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एडवाइजरी जारी कर कुछ टिप्स दिए थे।

कोरोना वायरस के फैलाव की आशंका के मद्देनजर एहतियाती तौर पर भारत में अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच बुधवार की सुबह रिपोर्ट आई है कि नोएडा में कोरोना वायरस के संदेह में तीन बच्चों समेत जिन छह लोगों के नमूने लिए गए थे, उनकी जांच नेगेटिव पाई गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि सभी छह लोगों को अगले 14 दिन के लिए अपने-अपने घर में अलग थलग रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगर उनमें कोविड-19 के लक्षण नजर आते हैं तो उनके नमूनों की फिर से जांच की जाएगी। नोएडा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को जिन लोगों के नमूने लिए थे उनमें एक दंपति और 12 वर्ष का उनका बेटा, एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल थे। ये छह लोग दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा दी गई पार्टी के दौरान उसके संपर्क में आ गए थे। इस व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

जिला मजिस्ट्रेट बी एन सिंह ने एक बयान में कहा, “कोरोना वायरस मामले में, नोएडा के छह लोगों के नमूने जांच में नेगेटिव पाए गए लेकिन उन्हें अगले 14 दिनों के लिए अपने घर में अलग-थलग रहना होगा और लक्षण नजर आने पर उनकी फिर से जांच की जाएगी।” उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। साथ ही कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सिंह ने कहा, “प्रशासन ने स्कूल बंद करने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है।” 

कोरोना वायरस के फैलाव की आशंका बाद गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में दो निजी स्कूलों ने मंगलवार से अगले कुछ दिन के लिए अपने यहां कक्षाएं बंद कर दी हैं। नोएडा प्रशासन दो नंबर भी जारी किए हैं... जो इस प्रकार हैं, 8076623612,  6396776904 . केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज कोरोना वायरस के प्रबंधन और तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे। आज दोपहर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। 

Six who came in contact with Coronavirus infected Delhi man test negativeRead @ANI Story| https://t.co/EjDEeLzNWVpic.twitter.com/TZ9njiX3a5— ANI Digital (@ani_digital) March 4, 2020

इटली से भारत आए 15 पर्यटकों में कोरोना वायरस की पुष्टी 

15 इटली पर्यटक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। एम्स ने पुष्टि की है। सभी 15 इटली पर्यटकों को नई दिल्ली के छावला में ITBP कैंप में छोड़ दिया गया है। बीते दिन जयपुर में भर्ती इटली के एक पर्यटक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जिसे पुष्टि के लिए पुणे की एनआईवी भेजा गया है। इटली से 20 पर्यटकों का दल राजस्थान के मण्डावा, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर होते हुए जयपुर पहंचा था। यहां पहुंचने पर एक पर्यटक के बीमार होने पर उसे स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था एवं वहां से रैफर होने के बाद एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 

कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। इस कोरोना वायरस से 3,200 से ज्यादा मौतें हो गई हैं। भारत में इससे पहले भी पांच मामलों की पुष्टि की गई है। जिसमें से कुछ लोगों को सही भी कर दिया गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए