लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर के 12 सुरक्षाकर्मी, चालक समेत 56 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: August 18, 2020 20:55 IST

ठाकुर के एक सुरक्षाकर्मी और एक चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद ये सभी पृथकवास में रह रहे थे। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 4,231 हो गई और मृतकों की संख्या 18 पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि शिमला और मंडी में 14-14 नए मामले सामने आए हैं। ऊना और कुल्लू में 11-11 और कांगड़ा में चार और चम्बा में दो मामले सामने आए हैं। मंगलवार को इस संक्रमण से 17 लोग मुक्त हो गए। इसके बाद अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2,851 हो गई है।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 56 नए मरीज सामने आए हैं जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 12 सुरक्षाकर्मी और एक चालक भी शामिल हैं।

कुछ दिन पहले ठाकुर के एक सुरक्षाकर्मी और एक चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद ये सभी पृथकवास में रह रहे थे। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 4,231 हो गई और मृतकों की संख्या 18 पहुंच गई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि शिमला और मंडी में 14-14 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ऊना और कुल्लू में 11-11 और कांगड़ा में चार और चम्बा में दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इस संक्रमण से 17 लोग मुक्त हो गए। इसके बाद अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2,851 हो गई है।

राज्य में 1,320 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा 341 मरीजों का इलाज सोलन में चल रहा है। इसके बाद 179 मरीज कुल्लू में, 136 सिरमौर में, मंडी में 133, कांगड़ा में 114, उना में 107, चम्बा में 91, शिमला में 74, हमीरपुर में 65, बिलासपुर में 63, किन्नौर में 15, लाहौल-स्पीति में दो-दो मरीजों का इलाज हो रहा है। धीमान ने बताया कि 40 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

तेलंगाना की राज्यपाल ने कोविड-19 से निपटने के लिये पर्याप्त संख्या में जांच करने पर जोर दिया

तेलंगाना की राज्यपाल टी सुंदरराजन ने मंगलवार को पर्याप्त संख्या में कोविड-19 जांच करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा किये बिना वायरस का खात्मा मुश्किल है। उन्होंने कोविड-19 से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये जांच कराने, संक्रमितों का पता लगाने और इलाज कराने का विश्व स्वास्थ्य संगठन का मंत्र दोहराया।

सुंदरराजन ने ट्वीट किया, ''जांच कराने, संक्रमितों का पता लगाने और इलाज कराने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के मंत्र पर जोर देना चाहती हूं। पर्याप्त संख्या में जांच कराए बिना तेलंगाना में कोविड-19 को हरा पाना मुश्किल है। '' उन्होंने यह बात मीडिया में आईं खबरों पर प्रतिक्रिया करते हुए कही, जिनमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने रोजाना 40 हजार से अधिक जांच करने का वादा किया था, लेकिन (रविवार को) आठ हजार लोगों की ही जांच की गई। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशजयराम ठाकुरकोविड-19 इंडियाशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष