लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 519 मामले, मृतकों की संख्या हुई 10

By भाषा | Updated: March 25, 2020 00:11 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार रात आठ बजकर 15 मिनट पर अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक अस्पतालों में अभी 469 मरीज भर्ती हैं जबकि 40 मरीज ठीक चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छट्टी दी जा चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक संक्रमितों में 43 विदेशी हैं और अबतक 10 मरीजों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से दूसरी मौत के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से कुल मौतों की संख्या 10 हो गई है जबकि अब तक 519 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत सोमवार को कोरोना वायरस से हुई जबकि सात मौतें पहले महाराष्ट्र (दो मौतें), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में दर्ज की गई थीं।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से दूसरी मौत के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से कुल मौतों की संख्या 10 हो गई है जबकि अब तक 519 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत सोमवार को कोरोना वायरस से हुई जबकि सात मौतें पहले महाराष्ट्र (दो मौतें), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में दर्ज की गई थीं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार रात आठ बजकर 15 मिनट पर अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक अस्पतालों में अभी 469 मरीज भर्ती हैं जबकि 40 मरीज ठीक चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छट्टी दी जा चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक संक्रमितों में 43 विदेशी हैं और अबतक 10 मरीजों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि 65 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत सोमवार शाम को हो गई। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मौत को अपने आंकड़ों में शामिल नहीं किया है। मंत्रालय के मुताबिक केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 95 मामले सामने आए हैं जिनमें आठ विदेशी शामिल हैं जबकि तीन विदेशियों सहित 89 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 37 मरीज हैं जबकि तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है जिनमें 10 विदेशी हैं। राजस्थान में दो विदेशी सहित 32 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उत्तरप्रदेश में एक विदेशी सहित 33 मामले सामने आए हैं।

गुजरात में भी एक विदेशी सहित 33 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में एक विदेशी सहित 30 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हरियाणा में 28 मामले सामने आए हैं जिनमें 14 विदेशी हैं। वहीं पंजाब में 29 मामले सामने आए हैं। लद्दाख में 13 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तमिलनाडु में दो विदेशी सहित 15 संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में नौ और आंध्र प्रदेश में आठ मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में सात-सात मामले सामने आए हैं। जम्मू-कश्मीर में चार संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में भी एक विदेशी सहित चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हिमाचल प्रदेश और बिहार में तीन-तीन मामले और ओडिशा में दो मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीपश्चिम बंगालमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो