लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से संक्रमित पाए पांच डॉक्टर, जानें कैसे प्रदेश के हालात?

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 18, 2020 14:14 IST

श्रीनगर में चेस्ट डिजीज हॉस्पिटल के प्रमुख नावेद शाह ने बताया है कि सोमवार को 5 डॉक्टरों COVID-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार डॉक्टर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे जम्मू-कश्मीर में पांच डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।अबतक जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,183 मामले सामने आए हैं।

श्रीनगरः कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में चौथी बार लगे लॉकडाउन के बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टर भी इस वायरस के चपेट में लगातार आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में पांच डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी अस्पताल की ओर से दी गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर में चेस्ट डिजीज हॉस्पिटल के प्रमुख नावेद शाह ने बताया है कि सोमवार को 5 डॉक्टरों COVID-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार डॉक्टर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि चारों डॉक्टर इसी मरीज के चलते कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

इधर, जम्मू-कश्मीर में रविवार को 14 पुलिसकर्मियों सहित 62 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,183 हो गई थी। सामने आए 62 नये मामलों में 16 जम्मू संभाग के और 46 कश्मीर घाटी के थे।  अबतक जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,183 मामले सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हुई है। संक्रमित 1183 मामलों में 1,035 कश्मीर से और 148 जम्मू क्षेत्र से हैं। 575 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 509 लोगों का कश्मीर में एवं 86 लोगों का जम्मू में इलाज चल रहा है।

आपको बता दें, देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को 3,029 हो गई और संक्रमण के कुल मामले 96,169 पर पहुंच गए। पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की मौत हुई और रिकॉर्ड 5,242 मामले सामने आए। देश में 56,316 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 36,823 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक व्यक्ति विदेश चला गया है। अब तक 38.29 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब