लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 42 नये मामले सामने आये, अकेले हमीरपुर में ही निकले 31 संक्रमित

By भाषा | Updated: May 22, 2020 05:49 IST

अधिकारियों के अनुसार, नये मरीजों में से 31 हमीरपुर के, छह कांगड़ा के और पांच सोलन जिलों के हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा में आज चार मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही राज्य में अब तक 59 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 153 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनमें से कम से कम 15 लोग हाल ही में महाराष्ट्र या पश्चिम बंगाल से लौटे हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 153 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनमें से कम से कम 15 लोग हाल ही में महाराष्ट्र या पश्चिम बंगाल से लौटे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, नये मरीजों में से 31 हमीरपुर के, छह कांगड़ा के और पांच सोलन जिलों के हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा में आज चार मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही राज्य में अब तक 59 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब राज्य में 90 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से 41 हमीरपुर से, 28 मरीज कांगड़ा से, सोलन और बिलासपुर से पांच-पांच, मंडी से चार, सिरमौर, चंबा और उना से दो-दो तथा कुल्लू से एक मरीज है।

राज्य में इस संक्रामक रोग से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। हमीरपुर के उपायुक्त हरिकेश मीना ने बताया कि जिले के नये मामलों में ज्यादातर लेाग 18 मई को स्पेशल ट्रेन से मुम्बई से लौटे थे और विभिन्न स्थानों पर पृथक-वास में थे।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में एक महिला समेत मुंबई से लौटे छह लोग और सोलन जिले में पश्चिम बंगाल से लौटे पांच लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विशेष सचिव के अनुसार, सोलन में सभी पांच मामले सोलन के रामशहर इलाके के हैं। ये सभी मरीज 15 मई को पश्चिम बंगाल से आये थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाहिमाचल प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस