लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली की एक ही इमारत में रहने वाले 41 व्यक्ति पाए गए कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: May 2, 2020 22:22 IST

प्रशासन इमारत में रहने वाले लोगों की रविवार को फिर से जांच कराएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस इमारत में काफी लोगों के रहने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को इमारत को सील करने का निर्णय लिया था।’’

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इमारत में रहने वाले 41 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई।दक्षिण पश्चिम जिलाधिकारी राहुल सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इमारत से एकत्र किये गए कुल नमूनों में से 67 व्यक्तियों की रिपोर्ट शनिवार को आयी और उनमें से 41 के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इमारत में रहने वाले 41 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘ठेके वाली गली’ में स्थित इमारत से कोविड​​-19 संक्रमण का एक मामला 18 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद प्राधिकारियों ने इसे सील कर दिया था। इससे क्षेत्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिली।

प्रशासन इमारत में रहने वाले लोगों की रविवार को फिर से जांच कराएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस इमारत में काफी लोगों के रहने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को इमारत को सील करने का निर्णय लिया था।’’

जिला प्रशासन के अनुसार 20 अप्रैल और 22 अप्रैल को इमारत से 175 नमूने एकत्रित किये गए थे और उन्हें नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स (एनआईबी) भेजा गया था।

दक्षिण पश्चिम जिलाधिकारी राहुल सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इमारत से एकत्र किये गए कुल नमूनों में से 67 व्यक्तियों की रिपोर्ट शनिवार को आयी और उनमें से 41 के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

सिंह अपने निजी सचिव के (पिछले महीने) कोविड​​-19 से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वयं पृथक-वास में चले गये थे। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच 13 दिन पहले की गई थी और दिल्ली-नोएडा सीमा सील किये जाने और एनआईबी नोएडा में जांच के लिए नमूनों की अधिक संख्या के चलते रिपोर्ट आने में देरी हुई।

उन्होंने कहा कि इन सभी व्यक्तियों में कोई कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं और जांच रिपोर्ट 13 दिन पुरानी है। उन्होंने कहा, ‘‘जिला प्रशासन सभी संक्रमित मामलों की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए रविवार को फिर से जांच कराएगा।’’

सिंह ने कहा, ‘‘इस इमारत में रहने वाले व्यक्ति साझा शौचालय का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी कारण हमने इसे सील कर दिया और उन लोगों को बाहर नहीं आने दिया। हमें उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।’’ जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन ने इमारत को सील करके कोविड-19 के प्रसार को रोक दिया। दिशानिर्देशों के अनुसार किसी क्षेत्र में कम से कम तीन मामले आने पर उसे सील करना होता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियानॉएडानोएडा समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया