लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Live Updates: गुजरात में 239 नए मामले, कुल केस 2178, मरने वाले की संख्या 90

By भाषा | Updated: April 21, 2020 21:46 IST

देश में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। गुजरात में मरने वाले की संख्या 90 है। राज्य में अहमदाबाद में हाल काफी खराब है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2178 हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देपॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2178 हो गई है, मरने वालों की संख्या 90 हो गई है।राजकोट में दो-दो, मेहसाणा, भरूच, दाहोद, साबरकांठा, नवसारी, गिर सोमनाथ, खेडा और तापी में एक-एक मामला सामने आया।

अहमदाबादःगुजरात में मंगलवार को संक्रमण के 239 नए मामने सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2100 को पार कर गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 239 नए मामलों में अधिकतर अहमदाबाद के हैं।

राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2178 हो गयी है। आज गुजरात में 112 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। 13 मौतें भी हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2178 हो गई है, मरने वालों की संख्या 90 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में 130 नए मामले सामने आए, सूरत में 78, वडोदरा में छह, अरावली और बनासकांठा में पांच-पांच, वलसाड में तीन, बाटोड और राजकोट में दो-दो, मेहसाणा, भरूच, दाहोद, साबरकांठा, नवसारी, गिर सोमनाथ, खेडा और तापी में एक-एक मामला सामने आया।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंति रवि ने बताया कि आठ और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 189 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में तीन मरीजों को, मेहसाणा में दो तथा कच्छ, आणंद और गिर सोमनाथ जिले में एक-एक मरीज को छुट्टी मिली है । रवि ने बताया कि राज्य में वर्तमान में संक्रमण के 1949 मामलों में से 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं ।

कोविड-19: गुजरात में 28,000 डॉक्टर आईएमए के प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सा कर्मियों के साथ हिंसा और भेदभाव की कई घटनाओं के खिलाफ गुजरात में कम से कम 28,000 डॉक्टर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के आह्वान पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। आईएमए की गुजरात इकाई के सचिव डॉक्टर कमलेश सैनी ने कहा कि राज्य के 28,000 डॉक्टर 22 अप्रैल को अपने-अपने स्थानों पर रात नौ बजे हाथ में मोमबत्ती लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

सैनी ने कहा, ‘‘ देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टरों के साथ हुई कई हिंसक घटनाओं और भेदभाव के बाद आईएमए मुख्यालय ने इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का इलाज करते-करते जान गंवा देने वाले डॉक्टर को चेन्नई में दफनाने देने से भी स्थानीय लोगों ने मना कर दिया।

कई डॉक्टरों के साथ मार पीट हुई, उन्हें धमकियां मिलीं और अपनी ड्यूटी की वजह से अपने घर में प्रवेश से रोका गया।’’ उन्होंने कहा कि आईएमए की मांग है कि केंद्र सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एक कड़ा अधिनियम पारित करे और उनके सम्मान की रक्षा करे। सैनी ने कहा, ‘‘ अगर सरकार आश्वासन देने या अध्यादेश लाने में विफल रहती है तो 23 अप्रैल को अपने हाथों पर काला पट्टा बांधकर डॉक्टर काला दिवस मनाएंगे।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरातकोरोना वायरस इंडियाविजय रुपानीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos