लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः नोएडा की झुग्गी में मिले 200 संदिग्ध, सभी को किया गया क्वारंटाइन

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2020 08:46 IST

कोरोना वायरसः राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर में कोविड​​-19 के अब तक 58 मामले सामने आये हैं। गौतम बुद्ध नगर से कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक कुल 1042 नमूनों भेजे गए हैं जिसमें से 58 संक्रमित पाये गए हैं जबकि 787 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है

Open in App
ठळक मुद्दे मंगलवार रात को नोएडा सेक्टर 5 के पास झुग्गी में करीब 200 संदिग्ध लोग मिले हैं, जिन्हें पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी एंबुलेंस के जरिए ग्रेटर नोएडा ले गए।अधिकारियों ने पुष्टि की कि क्षेत्र में कोई नया मामला नहीं था और वायरस संक्रमण को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई की गई है।

नोएडाः कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच मंगलवार रात को नोएडा सेक्टर 5 के पास झुग्गी में करीब 200 संदिग्ध लोग मिले हैं, जिन्हें पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी एंबुलेंस के जरिए ग्रेटर नोएडा ले गए। यहां सभी को क्वारंटाइन किया गया है। नोएडा में यह इलाका कोविद -19 हॉटस्पॉट है। बता दें, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार तीसरे दिन कोविड​​-19 का कोई ताजा मामला सामने नहीं आया। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जेजे कॉलोनी के लगभग 200 लोगों को ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ले जाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि क्षेत्र में कोई नया मामला नहीं था और वायरस संक्रमण को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई की गई है।

नोएडा के एक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने कहा कि इस जेजे कॉलोनी के चार निवासी 3 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें एक युवक और उसके परिजन घरों में कार्य करते थे। सीलिंग और सैनिटेशन कार्य के दौरान हमने महसूस किया है कि यह बहुत घनी बस्ती है, जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग होना मुश्किल है। सावधानी के तौर पर हमने सभी पड़ोसी परिवारों को एक जगह पर रखने की कोशिश की है। हम अगले कुछ दिनों तक उन पर नजर रखेंगे और कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच की जाएगी। हम अगले दो से तीन दिनों में उनके स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें क्वारंटानइ में रखेंगे या नहीं इस पर निर्णय लेंगे।

आपको बता दें, राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर में कोविड​​-19 के अब तक 58 मामले सामने आये हैं। गौतम बुद्ध नगर से कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक कुल 1042 नमूनों भेजे गए हैं जिसमें से 58 संक्रमित पाये गए हैं जबकि 787 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, वहीं 203 की रिपोर्ट का इंतजार है। एक सकारात्मक बात यह है कि दो और लोग ठीक हो गए हैं और मंगलवार को उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। 

बताया गया है कि यहां अब तक 58 में से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 48 अभी तक संक्रमित हैं। वर्तमान में, 1180 लोग निगरानी में हैं, जबकि अन्य 344 को पृथक किया गया है जिसमें से 146 को गौतम बौद्ध विश्वविद्यालय के छात्रावास में, 151 को सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में, 16 को गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (जीआईएमएस) में और 30 को सेक्टर 30 स्थित बाल पीजीआई में रखा गया है। 

इस बीच, जिला प्रशासन द्वारा गठित 300 विशेष टीमों ने मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर-घर कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता अभियान शुरू किया। जिले में 12 क्लस्टरों की पहचान की गई है, जहां तीन किलोमीटर के दायरे में आधिकारिक जागरुकता दिशानिर्देश के तहत जागरुकता, सूचना एकत्रीकरण, संक्रमणमुक्त करने की गतिविधि संचालित की जाएगी। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियानॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है