लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Live Updates: यूपी में 1778 मामले, 248 मरीज ठीक, अब तक 26 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2020 16:10 IST

बुलंदशहर के मुख्य चिकित्साधिकारी के. एन. तिवारी ने कहा किआज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कुल 93 सैंपल की रिपोर्ट आई है जिसमें से 10 पॉजिटिव पाए गए हैं और 3 सैंपल रिपीट हैं, शेष 80 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक कुल 248 लोग संक्रमण मुक्त होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा से 82 बसों से 2224 लोगों को आज प्रदेश वापस लाया गया है। तबलीगी जमात के संपर्कों की चेकिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1778 हो गए। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि संक्रमण के कुल 1778 मामले हैं, जो 57 जिलों से आये हैं। अब तक कुल 248 लोग संक्रमण मुक्त होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1504 है।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के बाहर फंसे प्रदेश के कामगारों को लाने के पर काम शुरू हो गया है। हरियाणा से 82 बसों से 2224 लोगों को आज प्रदेश वापस लाया गया है। तबलीगी जमात के संपर्कों की चेकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अब तक राज्य में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए कुल 539 FIR दर्ज की गई हैं और 242 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।हॉट स्पॉट की योजना बहुत महत्वपूर्ण है और यह कारगर साबित हो रही है, अब 90 से 95 % मामले हॉट स्पॉट से ही आ रहे हैं।

प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे 18 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने का फैसला किया है, जिनमें संक्रमण के मामले ज्यादा हैं, इन अधिकारियों में चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। उन्होंने बताया, ‘‘पिछले कुछ समय से रोजाना 100 से ज्यादा कोविड-19 के मरीज सामने आ रहे थे, लेकिन पिछले दो दिन में इसमें कमी आयी है।

 प्रसाद ने कहा कि हॉटस्पॉट को लेकर बनायी गयी रणनीति का लाभ देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में चूंकि सामान्य ओपीडी नहहीं चल रही है इसलिए टेली परामर्श की सुविधा प्रदान की जा रही है, निजी क्षेत्र के चिकित्सकों से भी कहा गया है कि वे टेली मेडिसिन से परामर्श दे सकते हैं।

प्रसाद ने बताया, ‘‘प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पतालों में फोन नंबर जारी किये गये हैं। इन नंबरों के जरिए व्यक्ति घर बैठे डॉक्टर से सलाह ले सकता है। डॉक्टर का नाम और फोन नंबर हर जिले के अखबारों में दे दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि लखनऊ के केजीएमयू और एसजीपीजीआई तथा सैफई और मेरठ के मेडिकल कॉलेजों में पूल टेस्टिंग लगातार चल रही है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाCoronavirus in India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन