लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: देश में 16 लोगों की मौत, 694 लोग संक्रमित, आज 90 नए मामले, up में 43 केस पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2020 21:16 IST

देश में फिलहाल 633 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है, वहीं 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। वहीं एक व्यक्ति दूसरी जगह चला गया है। बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 606  थी। 

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नए मामले आए हैं। मंत्रालय ने रात आठ बजे ताजा बयान में बताया कि देश में अभी तक 16 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है।

नई दिल्लीः स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक देश में 16 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नए मामले आए हैं। मंत्रालय ने रात आठ बजे ताजा बयान में बताया कि देश में अभी तक 16 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 633 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है, वहीं 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। वहीं एक व्यक्ति दूसरी जगह चला गया है। बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 606  थी। 

हरियाणा के पानीपत जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 18 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पानीपत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या तीन पहुंच गई है।

गुड़गांव से पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 है। फरीदाबाद से दो मामले सामने आये है और पलवल, पंचकूला और सोनीपत में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। 120 लोगों की जांच रिपोर्टों की प्रतीक्षा है। इससे पूर्व पानीपत से 21 वर्षीय एक नर्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। वह गुड़गांव में एक निजी अस्पताल में कार्यरत है।

कोविड—19 संक्रमण के चार नये मामले आये : संक्रमितों की संख्या 43 हुई

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आने के साथ ही इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है। उनमें से 14 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के पांच नये मामले सामने के साथ ही अब तक राज्य में कोविड—19 संक्रमित लोगों की संख्या 43 हो गयी है।

इनमें नोएडा में 14, आगरा में नौ, लखनऊ में आठ, गाजियाबाद में तीन, पीलीभीत में दो, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और शामली का एक—एक मरीज शामिल है। उन्होंने उनमें से 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो जाने का जिक्र करते हुए बताया कि उनमें आगरा के सात, नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो तथा लखनऊ का एक व्यक्ति शामिल है।

बाकी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना की आठ टेस्टिंग लैब शुरू हो चुकी हैं। करीब 50 हजार लोग जहां—जहां रेफर किये गये थे, वे सामान्य हो चुके हैं। लगभग 30 हजार लोग निगरानी में हैं। उन पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकेरलकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं