लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 14 और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 100 के पार

By भाषा | Updated: May 10, 2020 21:51 IST

Open in App

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 14 और लोगों की मौत होने के साथ ही रविवार को वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 153 नए मामले आए हैं, जो अभी तक एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

बुलेटिन के अनुसार, आज हुई 14 मौतों में से 10 अकेले कोलकाता में हुई हैं। पश्चिम बंगाल में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,939 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,337 का फिलहाल इलाज चल रहा है। 

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 अस्पतालों में इलाज पर निगरानी के लिए गठित किए दल

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने कोलकाता में कोविड-19 मरीजों का उपचार कर रहे पांच अस्पतालों में इलाज पर नजर रखने के लिए शनिवार को दलों का गठन किया। राज्य सरकार ने एक आदेश में कहा कि दल के सदस्य इन अस्पतालों का नियमित दौरा करेंगे और विभाग को रिपोर्ट भेजेंगे। विभाग ने निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और अन्य सामान उपलब्ध न होने जैसे मुद्दों के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। आदेश में कहा गया है कि इस हेल्पलाइन पर प्रतिक्रिया एवं सुझावों को रिकॉर्ड किया जाएगा और फिर राज्य सरकार उचित कदम उठाएगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के अलग-अलग जिलों में निषिद्ध गतिविधियों पर मार्गदर्शन के लिए भी एक दल गठित किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?