लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई के धारावी में कोरोना के 11 और मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 28

By भाषा | Updated: April 10, 2020 22:58 IST

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस की सूची में शामिल उन दो लोगों को भी संक्रमित पाया गया हैं, जो मरकज (दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात का मुख्यालय) से लौटे थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के धारावी में 11 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे वहां संक्रमितों की संख्या 28 पहुंच गई है। नये मरीजों में दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने हुए जमात के कार्यक्रम से लौटकर आए दो लोग शामिल हैं।अधिकारियों के मुताबिक, 11 में से तीन महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से एक महिला की उम्र 29 वर्ष है, जो वैभव नगर के पहले से ही संक्रमित एक डॉक्टर की पत्नी है, जबकि दूसरी महिला की उम्र 31 वर्ष है, जो कल्याणवाड़ी इलाके की रहने वाली है।

मुंबई के धारावी में 11 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे वहां संक्रमितों की संख्या 28 पहुंच गई है। नये मरीजों में दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने हुए जमात के कार्यक्रम से लौटकर आए दो लोग शामिल हैं। बीएमसी के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, 11 में से तीन महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से एक महिला की उम्र 29 वर्ष है, जो वैभव नगर के पहले से ही संक्रमित एक डॉक्टर की पत्नी है, जबकि दूसरी महिला की उम्र 31 वर्ष है, जो कल्याणवाड़ी इलाके की रहने वाली है।

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस की सूची में शामिल उन दो लोगों को भी संक्रमित पाया गया हैं, जो मरकज (दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात का मुख्यालय) से लौटे थे।’’

उन्होंने कहा कि उनमें से एक डॉ बालिगा नगर का निवासी है, जबकि दूसरा पीएमजीपी कॉलोनी का है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों को पहले से ही राजीव गांधी खेल परिसर स्थित पृथकवास में रखा गया था और अब उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।’’ पांच मामले सामने आने के बाद छह और मामले सामने आए हैं। इन छह रोगियों में से पांच मुकुंद नगर के निवासी हैं जबकि 26 वर्षीय एक व्यक्ति राजीव गांधी चॉल में रहता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी