लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में 10386 कोरोना के मरीज हुए ठीक, कुल स्वस्थ्य मरीजों की संख्या हुई 204710

By अनुराग आनंद | Updated: June 19, 2020 16:39 IST

देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों के स्वस्थ होने की रिकवरी रेट 53.79% है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली भी बुरी तरह से कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुका है।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सत्येंद्र जैन की तबीयत को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उनका निमोनिया बढ़ गया है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। हर रोज कोरोना के 10 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि पिछले 24 घंटे में 10,386 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना के 2,04,710 मरीज ठीक हुए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों से स्वस्थ होने की रिकवरी रेट 53.79% है। 

पिछले 24 घंटे में 13,586 नए केस सामने आए

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 13,586 नए केस सामने आए हैं और 336 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3,80,532 हो गई है। इनमें, 1,63,248 केस सक्रिय हैं और 2,04,711 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की अचेपट में आकर अब तक 12,573 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है-

देश की राजधानी दिल्ली भी बुरी तरह से कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुका है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र जैन के फेफड़े में संक्रमण बढ़ गया है, ऐसे में उनको ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र जैन लगातार बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा, जैन को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। जैन की तबीयत को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उनका निमोनिया बढ़ गया और उन्हें 'किसी दूसरी जगह शिफ़्ट करना पड़ सकता है।

सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं सत्येंद्र जैन-

बता दें कि सोमवार की रात में सत्येंद्र जैन की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट हुआ था, जो निगेटिव आई थी लेकिन मंगलवार रात फिर उनकी तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद बुधवार को फिर उनका टेस्ट कराया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडियादिल्लीसत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल