लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: छत्तीसगढ़ में 10 केस, नौ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी, सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा- देश जीतेगा कोरोना हारेगा

By भाषा | Updated: April 6, 2020 21:23 IST

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद युवक को 31 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। युवक लंदन से लौटा था। बाद में उसे जब जुकाम की शिकायत हुई तब उसके नमूने की जांच की गई थी। चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की लगातार दो जांच निगेटिव आने के बाद उसे आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि अभी सूचना प्राप्त हुई है कि कोरबा निवासी एक और कोविड-19 मरीज का पूर्णतः इलाज होने के बाद उसे अस्पताल द्वारा छुट्टी दे दी गई है। अब तक 10 में से नौ मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं। देश जीतेगा कोरोना हारेगा।

रायपुरःछत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 21 वर्षीय युवक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 10 लोगों में से नौ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने बताया कि कोरबा निवासी युवक को इलाज के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद युवक को 31 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। युवक लंदन से लौटा था। बाद में उसे जब जुकाम की शिकायत हुई तब उसके नमूने की जांच की गई थी। चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की लगातार दो जांच निगेटिव आने के बाद उसे आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कोरोना वायरस संक्रमित युवक के सफल इलाज को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि अभी सूचना प्राप्त हुई है कि कोरबा निवासी एक और कोविड-19 मरीज का पूर्णतः इलाज होने के बाद उसे अस्पताल द्वारा छुट्टी दे दी गई है। अब तक 10 में से नौ मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं। देश जीतेगा कोरोना हारेगा। एम्स रायपुर के चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में अभी एक मरीज का इलाज किया जा रहा है तथा उसकी हालत स्थिर है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसछत्तीसगढ़भूपेश बघेलएम्सरायपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब