लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेटः भारत में  73 पॉजिटिव मामले दर्ज, 56 भारतीय और 17 विदेशी और 948 लोगों को विदेश से लाया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 17:19 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 73 पॉजिटिव मामले दर्ज़ किए गए हैं जिसमें से 56 भारतीय हैं और 17 विदेशी (इटली और कनाडा से) हैं।  948 लोगों को विदेशों से भारत लाया गया है। भारतीयों की संक्रमित देशों की गैरजरूरी यात्रा पर रोक लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं। हमेशा मास्क लगाने की जरूरत नहीं।अगर कोई व्यक्ति संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखता है, तो उसे मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामले के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को लोगों से नहीं घबराने की अपील की और कहा कि उसका ध्यान इसकी रोकथाम और नियंत्रण पर है और देशभर में कोविड-19 की जांच की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 73 पॉजिटिव मामले दर्ज़ किए गए हैं जिसमें से 56 भारतीय हैं और 17 विदेशी (इटली और कनाडा से) हैं।  948 लोगों को विदेशों से भारत लाया गया है। भारतीयों की संक्रमित देशों की गैरजरूरी यात्रा पर रोक लगाई गई है।

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं। हमेशा मास्क लगाने की जरूरत नहीं। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखता है, तो उसे मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने कहा कि हम कोरोना वायरस को आइसोलेट करने में कामयाब हुए हैं। वायरस का वैक्सीन आने में कम से कम 1.5 से 2 साल लग जाएंगे।

मंत्रालय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसका किसी भी सामुदायिक स्तर पर फैलने का कोई उदाहरण नहीं मिला है, इसका फैलाव केवल स्थानीय स्तर पर है; इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने के मद्देनजर, मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस को अलग करना मुश्किल है, टीके को विकसित करने में कम से कम डेढ़ से दो साल लगेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है। हमारा ध्यान इसकी रोकथाम पर केंद्रित है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 73 लोगों के संपर्क में आने वाले 1500 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत में नामित 30 हवाई अड्डों पर अब तक 10.5 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। जब उनसे पूछ गया कि क्या उच्च तापमान से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है, तो इसपर अधिकारियों ने कहा कि यद्यपि फ्लू गर्मियों में सामान्य बात नहीं है, लेकिन इसको लेकर कोई अध्ययन या सबूत नहीं है कि उच्च तापमान कोरोना वायरस को खत्म करने में मददगार हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आईसीएमआर यह जांचने के लिए निगरानी शुरू करेगा कि क्या कोई संक्रमित व्यक्ति बिना जांच के तो नहीं रह गया है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीनरेंद्र मोदीचीनइटलीईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी