लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस प्रकोपः राज्यसभा सचिवालय शुक्रवार तक के लिए बंद, 31 मार्च तक लोकसभा secretariat बंद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2020 15:31 IST

केंद्रीय मंत्री समूह (Group of Ministers) कल कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के ​निर्माण भवन में एक बैठक करेगा। चुनाव आयोग ने आगामी अप्रैल माह में राज्यसभा की रिक्त हो रही 55 सीटों पर होने वाले चुनाव को कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे संकट को देखते हुये स्थगित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुये बताया गया कि जल्द ही मतदान और मतगणना की नयी तारीख घोषित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को आयोग ने 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिये 26 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की थी।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए राज्यसभा सचिवालय शुक्रवार तक के लिए बंद किया गया है। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय 31 मार्च तक बंद रहेगा।

केंद्रीय मंत्री समूह (Group of Ministers) कल कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के ​निर्माण भवन में एक बैठक करेगा। चुनाव आयोग ने आगामी अप्रैल माह में राज्यसभा की रिक्त हो रही 55 सीटों पर होने वाले चुनाव को कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे संकट को देखते हुये स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुये बताया गया कि जल्द ही मतदान और मतगणना की नयी तारीख घोषित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को आयोग ने 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिये 26 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की थी।

आयोग ने बताया कि पूर्वनिर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 18 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद दस राज्यों की 37 सीटों के लिये एक एक उम्मीदवार का ही नामांकन होने के कारण इन सीटों पर बिना चुनाव कराये उक्त उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान की शेष 18 सीटों पर 26 मार्च को मतदान होना था। आयोग ने जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 के प्रावधानों के हवाले से कहा कि विशिष्ट परिस्थितियों के कारण चुनाव नहीं करा पाने की स्थिति में आयोग चुनाव की अधिसूचना में संशोधन कर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा बढ़ा सकता है।

आयोग ने स्पष्ट किया कि राज्यसभा की छह राज्यों की 18 सीटों के लिये संबद्ध निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों की सूची पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है, इसलिये इस सूची को ही अपरिवर्तित मानते हुये कोरोना से उत्पन्न हालात की समीक्षा करने के बाद ही मतदान और मतगणना की नयी तारीख घोषित की जायेगी। आयोग ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 11 मार्च को वैश्विक महामारी की स्थिति घोषित किये जाने के बाद भारत सरकार ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय सहित अन्य संबद्ध मंत्रालयों के माध्यम से इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये विभिन्न दिशानिर्देश जारी किये हैं। आयोग ने कहा कि यातायात सहित अन्य सेवाओं पर अस्थायी रोक को देखते हुये राज्यसभा की सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

आयोग ने चुनाव वाली सीटों से संबद्ध राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर 23 मार्च को स्थिति की समीक्षा कर यह फैसला किया है। इसमें चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारियों, राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट, विधानसभा सदस्यों और अन्य अधिकारियों के एकत्र होने की अनिवार्य स्थिति को ध्यान में रखते हुये लोगों के जमावड़े के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचने के लिये आयोग ने चुनाव को स्थगित कर दिया है।

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार देश के अलग अलग भागों में अब तक 500 से अधिक लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए लगभग पूरे देश में लॉकडाउन प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनासंसदएम. वेकैंया नायडूओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?