लाइव न्यूज़ :

COVID19 Update: गाजियाबाद में फिर कोरोना पसार रहा पांव! निजी स्कूल के 2 छात्रों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर स्कूल हुआ बंद

By आजाद खान | Updated: April 11, 2022 16:46 IST

जानकारी के मुताबिक, एक निजी स्कूल के दो छात्रों को पॉज़िटिव पाए जाने के बाद क्लास को ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना ने फिर से उत्तर प्रदेश में दस्तक दी है। जानकारी के मुताबिक, एक निजी स्कूल के दो छात्रों को पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है।

COVID19 Update: उत्तर प्रदेश से कोरोना को लेकर एक खबर सामने आई है। यहां के गाजियाबाद के एक निजी स्कूल में दो छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खबर के बाद स्कूल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ यह भी कहा गया है कि जो भी क्लास अब होगी वह ऑनलाइन ही होगी। इस खबर पर और जानकारी अभी आनी बाकी है। 

भारत में भी बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 861 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,36,132 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,058 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मौत के छह और मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,691 हो गई है।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,058 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 74 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। 

क्या कहा दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने

मामले में बोलते हुए कोविड-19 की स्थिति पर दिल्ली सरकार निगाह रख रही है और जब तक वायरस के नये स्वरूप का पता नहीं चल जाता तब तक मामले में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को यह बात कही। मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुये दिल्ली में दैनिक मामलों में स्थिर वृद्धि और पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक होने की आशंकाओं को दूर करने की भी मांग की।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत