लाइव न्यूज़ :

भारत ने फिर निभाई दोस्ती, अमेरिका को दवा के बाद अतिरिक्त 745 टन कच्ची चीनी के निर्यात को अनुमति दी

By भाषा | Updated: April 17, 2020 18:19 IST

कोरोना कहर के बीच भारत मित्र देश को लगातार मदद कर रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देश को दवा के बाक भारत ने यूएस को कच्ची चीनी के निर्यात को अनुमति दे दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकच्चे गन्ने की चीनी की अतिरिक्त 745 एमटीआरवी (मीट्रिक टन कच्चा मूल्य) मात्रा की अधिसूचना जारी की गयी है।’’ भारत को तरजीही कोटा व्यवस्था के तहत अमेरिका में प्रतिवर्ष 10,000 टन चीनी के निर्यात पर शुल्क नहीं लगता है।

नई दिल्लीः सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका को शुल्क-दर कोटा टैरिफ-रेट कोटा (टीआरक्यू) के तहत अमेरिका को और 745 टन कच्ची चीनी के निर्यात की अनुमति दी है।

टीआरक्यू के तहत संबंधित देश में एक निश्यत मात्रा तक माल पर शुल्क कम/या नहीं लगता। उससे अधिक मात्रा पर शुल्क की साामन्य दर लागू होती है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा, ‘‘संयुक्त राज्य अमेरिका में टीआरक्यू के तहत, 30 सितंबर, 2020 तक के निर्यात के लिए कच्चे गन्ने की चीनी की अतिरिक्त 745 एमटीआरवी (मीट्रिक टन कच्चा मूल्य) मात्रा की अधिसूचना जारी की गयी है।’’

इसके साथ, भारत ने अमेरिकी वित्तीय वर्ष 2020 के दौरान टीआरक्यू के तहत वहां 9,169 टन कच्ची चीनी के निर्यात की अनुमति (मिलों को) दी है। तीन सितंबर, 2019 तक 8,424 टन कच्ची चीनी के निर्यात की अनुमति दी गयी थी। अमेरिकी वित्तीय वर्ष अक्टूबर से अगले वर्ष सितंबर माह तक चलता है।

भारत को तरजीही कोटा व्यवस्था के तहत अमेरिका में प्रतिवर्ष 10,000 टन चीनी के निर्यात पर शुल्क नहीं लगता है। भारत को यूरोपीय संघ के साथ भी चीनी निर्यात के लिए तरजीही कोटा व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार, भारत ने वर्ष 2019-20 सत्र (अक्टूबर-सितंबर) में 15 मार्च तक दो करोड़ 15.8 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दो करोड़ 73.6 लाख टन के उत्पादन से कम है।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के अनुसार, सरकार द्वारा निर्यात खेप को बढ़ावा देने के लिए सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में भारत ने अब तक 28.68 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। भारत ने 58 देशों को चीनी का निर्यात किया है। कुल निर्यात का 65 प्रतिशत भाग, ईरान, सोमालिया, मलेशिया, श्रीलंका और अफगानिस्तान को निर्यात किया गया। विपणन वर्ष 2018-19 में 38 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकादिल्लीनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रम्पनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी