लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का असर: रेलवे ने मरीजों, छात्रों और दिव्यांगों को छोड़ अन्य श्रेणियों में रियायती टिकटें स्थगित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2020 19:06 IST

रेल मंत्रालय ने आदेश में कहा, ‘‘ मरीज, छात्र और दिव्यांग श्रेणी को छोड़कर सभी श्रेणियों में आरक्षित और अनारक्षित टिकटों पर मिलने वाली रियायत 20 मार्च की मध्यरात्रि से अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य सबसे असुरक्षित वरिष्ठ नागरिकों को गैर जरूरी यात्रा करने से रोकना है।एअर इंडिया कोरोना वायरस महामारी के चलते अपने कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत तक की कटौती कर सकती है।

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गैर जरूरी यात्राओं को हतोत्साहित करने के लिए 20 मार्च की आधी रात से मरीज,छात्र और दिव्यांग श्रेणी को छोड़कर सभी श्रेणियों की रियायती टिकटों को स्थगित करने का फैसला किया।

रेलवे ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य सबसे असुरक्षित वरिष्ठ नागरिकों को गैर जरूरी यात्रा करने से रोकना है। रेल मंत्रालय ने आदेश में कहा, ‘‘ मरीज, छात्र और दिव्यांग श्रेणी को छोड़कर सभी श्रेणियों में आरक्षित और अनारक्षित टिकटों पर मिलने वाली रियायत 20 मार्च की मध्यरात्रि से अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।’’ रेलवे ने बताया कि 53 श्रेणियों में छूट मिलती है लेकिन अब 15 श्रेणियों में छूट का लाभ लिया जा सकेगा। 

कोरोना वायरस : एअर इंडिया की वेतन में 5% कटौती करने की संभावना

संकट से जूझ रही सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया कोरोना वायरस महामारी के चलते अपने कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत तक की कटौती कर सकती है। कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले ही रद्द कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि वेतन में कटौती सभी श्रेणी के कर्मचारियों की होगी।

सरकार घाटे में डूबी एअर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया में है। कंपनी ने कार्यकारी पायलटों और अन्य के मनोरंजन भत्ते को खत्म करने के अलावा चालक दल के सदस्यों को उड़ान भरने के लिए अलग से मिलने वाले भत्ते को पहले ही कम किया है।

सूत्रों ने से कहा, ‘‘ कोरोना वायरस संकट के वजह से कंपनी भारी वित्तीय दबाव महसूस कर रही है। क्योंकि कंपनी की अमेरिका, कनाडा और अन्य कुछ विदेशी बाजारों की सारी उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इसलिए वह कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत तक की कटौती करने पर विचार कर रही है।’’

इस घटनाक्रम से जुड़े एक अन्य सूत्र ने कहा कि लागत कम करने के लिए कंपनी ने 100 से ज्यादा पायलटों के उड़ान भरने पर रोक लगाने का निर्णय किया है। इन पायलटों को संविदा पर फिर से नौकरी पर रखा गया था। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता की ओर से इस घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीभारतीय रेलएयर इंडियापीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ