लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से मध्य प्रदेश में आज 3 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई

By निखिल वर्मा | Updated: April 4, 2020 13:19 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस इंदौर में मिले हैं और यहां ही मृतकों की संख्या सर्वाधिक है.

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में सात, उज्जैन में दो, खरगोन और छिंदवाड़ा जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई हैराजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी वायरस संक्रमित हैं और उनकी हालत स्थिर है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ताजा मामले में तीन कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है जिनमें इंदौर में दो और छिंदवाड़ा में एक लोगों ने दम तोड़ा हैं। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 158 हो गई है।

छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित 36 वर्षीय एक सरकारी कर्मचारी की शनिवार सुबह मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति के पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत का यह पहला मामला है।

अपर कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि मृतक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी था और इन्दौर में पदस्थ था। यह व्यक्ति इन्दौर से अपने घर छिंदवाड़ा आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

संक्रमित पत्रकार और उनकी बेटी हुए ठीक

भोपाल के पहले दो कोराना वायरस संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इनमें पहली मरीज लंदन से वापस आई 26 वर्षीय युवती और दूसरा मरीज 62 वर्षीय उसके पत्रकार पिता हैं। दोनों के उपचार के बाद उनकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।

भोपाल एम्स के निदेशक डॉ. सरमन सिंह ने शनिवार को ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि पिता एवं पुत्री दोनों की रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद उन्हें भोपाल एम्स से शुक्रवार रात को छुट्टी दे दी गई । उन्होंने बताया कि युवती को संक्रमित पाए जाने पर 21 मार्च को और इसके चार दिन बाद उसके पिता को संक्रमित पाए जाने पर उपचार के लिए भोपाल एम्स में भर्ती किया गया था। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं