लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: भारत में 50,356 और लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: November 7, 2020 12:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवम्बर भारत में कोविड-19 के 50,356 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84,62,080 हो गए।

इनमें से 78 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 577 और लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,25,562 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 78,19,886 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर कम होकर 1.48 प्रतिशत रह गई है।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार नौवें दिन छह लाख से नीचे बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,16,632 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.11 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार छह नवम्बर तक कुल 11,65,42,304 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,13,209 नमूनों की जांच शुक्रवार को ही की गई।

जिन 577 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई थी, उनमें से महाराष्ट्र के 161, दिल्ली के 64, पश्चिम बंगाल के 55, छत्तीसगढ़ के 52, कर्नाटक के 35 और तमिलनाडु एवं केरल के 27-27 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 1,25,562 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 44,965, कर्नाटक के 11,347, तमिलनाडु के 11,299, पश्चिम बंगाल के 7,177, उत्तर प्रदेश के 7,155, दिल्ली के 6,833, आंध्र प्रदेश के 6,768, पंजाब के 4,295, और गुजरात के 3,748 लोग हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मौत के 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी