लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: पुडुचेरी में संक्रमण के 101 नए मामले

By भाषा | Updated: September 21, 2021 11:44 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 सितंबर पुडुचेरी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 101 नए मामले सामने आए और इसी के साथ केंद्रशासित प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,25,618 हो गई।

संक्रमण के नए मामले 5,461 नमूनों की जांच के बाद सामने आए। इनमें से 58 मामले पुडुचेरी, 34 मामले कराईकल, एक मामला यानम और आठ मामले माहे में सामने आए। केंद्रशासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 922 हो गई है, जिनमें से 142 मरीज अस्पतालों में हैं और 780 मरीज गृह पृथक-वास में हैं।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 46 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिससे स्वस्थ हुए मरीजों की कुल संख्या 1,22,864 हो गई है।

पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में किसी की मौत नहीं हुई, जिसके कारण मृतकों की कुल संख्या 1,828 बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि संक्रमण दर 1.85 फीसदी है जबकि मृतकों एवं लोगों के स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.46 फीसदी और 97.81 फीसदी है। विभाग ने अभी तक 9,23,763 लोगों का टीकाकरण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम