लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42,618 नए मामले आए सामने, 330 मरीजों की मौत

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 4, 2021 12:06 IST

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है । साथ ही अब देश में एक्टिव केसों की संख्या अब 3,29,45,907 हो गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में एक दिन में 42,618 नए मामले सामने आए वहीं देश में एक दिन में 330 लोगों की मौत हो गई कोरोना के एक्टिव मरीज अब घटकर 4.05 लाख हो गई है

दिल्ली :  भारत में  पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 42,618 नए मामले सामने आए हैं, वहीं संक्रमण से 330 लोगों की मौत हो गई है । जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,29,45,907 हो गई है. जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 4,40,225 पर पहुंच गया है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 4.05 लाख हो गए हैं ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 36,385 लोग ठीक भी हुए, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,21,00,001 हो गई है । वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 4,05,681 है, जो कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है । दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.50 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.63 प्रतिशत है, जो 71 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है । देश में रिकवरी रेट 97.43 प्रतिशत है ।

मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 58,85,687 डोज लगाई गई, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 67,72,11,205 हो गया है । वहीं बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42,618 नए मामलों और 330 मौतें में केरल के 29,322 नए मामले और 131 मौतें शामिल हैं।

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 17,04,970 सैंपलों की जांच की गई, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 52,82,40,038 हो गया है । सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के 26,70,05,166 व्यक्तियों ने अपनी पहली डोज ले ली है और कुल 3,20,99,433 लोगों ने अपनी दूसरी डोज प्राप्त कर ली है । वहीं देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए जा रहे हैं । उसके बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं । देश में जल्द ही बच्चों की वैक्सीन भी आने वाली है । 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष