लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1059 लोगों की मौत, 32 लाख लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 26, 2020 09:54 IST

भारत में पिछले घंटों के दौरान कोरोना के 67,151 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 32 लाख को पार कर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1059 मरीजों की मौत हुई, जबकि 67 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद संक्रमण थमता दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन, राहत की बात यह है कि जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा है उसी तेजी के साथ संक्रमित मरीज ठी भी हो रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1059 मरीजों की मौत हुई, जबकि 67 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 67,151 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 32 लाख को पार कर गया है। देश में कोरोना के मामले बढ़कर 32 लाख, 34, हजार, 475 हो गई है। इसमें से 7 लाख, 7 हजार, 267 मामले सक्रिय है, जबकि 24 लाख, 67 हजार, 759 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना से 59449 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की जांच में काफी बढ़ोतरी होने के बावजूद संक्रमित होने की दर में लगातार कमी आई है। कोविड-19 की जांच वर्तमान में बढ़कर प्रतिदिन प्रति दस लाख 600 जांच से अधिक हो गई है जो कि एक अगस्त को प्रतिदिन प्रति 10 लाख पर 363 जांच की थी। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सात-दिवसीय ‘रोलिंग’ औसत के आधार पर कोविड-19 से संक्रमित होने की दर अगस्त के पहले सप्ताह के दौरान 11 प्रतिशत थी, वह अब घटकर आठ प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामलों में से 2.70 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 1.92 प्रतिशत आईसीयू में हैं और 0.29 प्रतिशत वेंटिलेटर पर हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि ठीक हुए मामले उपचाराधीन मामलों की संख्या का 3.4 गुना हैं। कोविड-19 से जान गंवाने वालों में से 69 प्रतिशत पुरुष और 31 प्रतिशत महिलाएं हैं। 36 प्रतिशत मौतें 45-60 वर्ष के आयु समूह में और 51 प्रतिशत मौतें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में हुई हैं। 11 प्रतिशत मौतें 26 से 44 आयु वर्ग के लोगों में और 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग और 17 वर्ष से कम आयु के लोगों में क्रमश: एक-एक प्रतिशत हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी