लाइव न्यूज़ :

कोरोना : नोएडा व गाजियाबाद में मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 99 प्रतिशत

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:30 IST

Open in App

नोएडा/गाजियाबाद, 16 जून उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में बुधवार को कोविड-19 के छह और गाजियाबाद में 17 नए मरीज मिले। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दोनों जिलों में कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 99 प्रतिशत है।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में संक्रमण की कुल संख्या 62,979 और गाजियाबाद में 55,468 तक पहुंच गयी। दोनों में से किसी भी जिले में कोरोना वायरस के कारण कोई मौत होने की खबर नहीं है।

आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद में मृतकों की कुल संख्या 459 और गौतम बुद्ध नगर में 466 है। इस बीच गौतम बुद्ध नगर में 26 और गाजियाबाद में 32 मरीज कोविड बीमारी से उबर गए।

आंकड़ों से पता चलता है कि गौतम बुद्ध नगर में मृत्यु दर 0.73 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर 99.02 प्रतिशत है जबकि गाजियाबाद में ये दरें क्रमश: 0.82 प्रतिशत और 98.76 प्रतिशत हैं। गौतम बुद्ध नगर में 149 और गाजियाबाद में 226 मरीजों का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कोविड के 6,496 मरीज हैं वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 16,74,999 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 21,963 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान