लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोरोना के रिकार्ड 9,819 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:54 IST

Open in App

कोलकाता, 20 अप्रैल पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,819 नए मामले सामने आए जो अब तक किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,78,172 पर पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि 13 अप्रैल के बाद से एक दिन में नए संक्रमण की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार कम से कम 46 और मरीजों की मौत हो गयी और इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10,652 तक पहुंच गयी।

इस बीच राज्य में 4,805 और मरीज स्वस्थ हो गए। अभी राज्य में स्वस्थ होने की दर 89.82 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 58,386 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह