लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना रोगियों के ठीक होने की दर पहुंची 62.86 प्रतिशत

By भाषा | Updated: July 20, 2020 05:25 IST

देश में कुल 1,262 जांच प्रयोगशाला हैं, जिनमें सरकारी क्षेत्र की 889 और 373 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में एक दिन में संक्रमण के 38,902 मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 543 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 26,826 तक पहुंच गई है।

नयी दिल्ली:  भारत में रविवार को कोविड-19 के मौजूदा संक्रमितों लोगों की तुलना में ठीक हो चुके लोगों को संख्या 3,04,043 अधिक हो गई है। अब तक कुल 6.77 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, ''कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 6,77,422 हो गई है।

रोगियों के ठीक होने की दर फिलहाल 62.86 प्रतिशत है।'' देश में अब भी 3,73,379 लोग उपचाराधीन हैं। इससे पहले मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घट रही है और फिलहाल यह 2.49 प्रतिशत है। इसका श्रेय अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बेहतर क्लीनिकल प्रबंधन को जाता है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत, दुनिया में कोविड-19 के मरीजों की सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में एक है। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,37,91,869 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रति दस लाख लोगों में से 9994.1 लोगों की जांच की जा रही है। देश में कुल 1,262 जांच प्रयोगशाला हैं, जिनमें सरकारी क्षेत्र की 889 और 373 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

भारत में एक दिन में संक्रमण के 38,902 मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 543 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 26,826 तक पहुंच गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील