लाइव न्यूज़ :

कोरोना : दिल्ली में मेट्रो व बसें कम से कम दो और हफ्तों तक सीमित क्षमता के साथ ही चलेंगी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक बसें और मेट्रो ट्रेनें कम से कम दो और हफ्तों तक सीमित क्षमता के साथ ही चलेंगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यात्रियों की संख्या यथास्थिति बनाए रखने का सोमवार को फैसला किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, "दिल्ली मेट्रो ट्रेनें और सार्वजनिक बसें अभी सीमित क्षमताओं के साथ ही चलेंगी। अभी दो और सप्ताह स्थिति पर सतर्कतापूर्वक नजर रखी जाएगी।’’

दिल्ली परिवहन विभाग (डीटीसी) ने पिछले हफ्ते डीडीएमए को प्रस्ताव भेजा था ताकि सार्वजनिक बसों में यात्रियों को खड़े होने की अनुमति दी जा सके।

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को डीडीएमए की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मुख्य सचिव विजय देव और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय राजधानी में अभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं है और बसों में सीटों के हिसाब से ही यात्रा करने की अनुमति दी गयी है।

मेट्रो ट्रेनों में यात्री एक सीट छोड़कर बैठ सकते हैं। इससे दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली रहती है।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 145 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई