लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से बचाव की उम्मीदः लोगों ने नीम के पेड़ के नीचे बना दिया 'कोरोना माता' का मंदिर, अब उमड़ रहे श्रद्धालु

By अभिषेक पारीक | Updated: June 12, 2021 21:19 IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के शुक्लापुर गांव में यह मंदिर बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने नीम के पेड़ के नीचे बनाया है। उन्हें उम्मीद है कि इससे देवी का आशीर्वाद मिलेगा और महामारी पास नहीं फटकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के शुक्लापुर गांव में कोरोना माता का मंदिर बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से मंदिर के लिए धन एकत्रित किया। ऐसे मंदिर कर्नाटक और तमिलनाडु में भी सामने आ चुके हैं। 

देश में कोरोना वायरस की लहर कमजोर पड़ रही है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है और मौतों की संख्या भी कम हुई है। ऐसे में लोगों ने कोरोना माता का मंदिर भी बना दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के शुक्लापुर गांव में नीम के पेड़ के नीचे यह मंदिर बनाया गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे देवी का आशीर्वाद मिलेगा और महामारी पास नहीं फटकेगी। 

सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीरें खूब घूम रही हैं। जिनमें कोरोना माता की मूर्ति मास्क लगाए नजर आ रही है। साथ ही मंदिर की दीवार पर लिखा है विश्व का एकमात्र कोरोना माता मंदिर। 

गांव के लोगों ने जुटाया धन

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मंदिर की स्थापना के लिए गांव के लोगों ने धन जुटाया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ग्रामीण के हवाले से बताया है कि ग्रामीणों ने इस विश्वास के साथ मंदिर की स्थापना की है कि देवता के रूप में पूजने से कोविड-19 से पीड़ित लोगों को राहत मिलेगी। 

मंदिर पर लिखी है चेतावनी

हालांकि यहां पर सभी कोविड प्रोटोकॉल ताक पर रख दिए गए हैं। मंदिर में लोगों की भीड़ रहती है। प्रार्थना करने और पुजारी से प्रसाद ग्रहण करने के दौरान कोविड नियमों की अनदेखी की जाती है। यह तब है जब मंदिर पर चेतावनी लिखी है। जिसमें लिखा है, 'कृपया दर्शन से पूर्व मास्क लगाएं, हाथ धोएं एवं दूर से ही दर्शन कीजिए, वरना...'।

पहले भी सामने आ चुके हैं मंदिर

यह पहला मंदिर नहीं है जहां कोरोना की पूजा की जा रही है। इससे पहले तमिलनाडु के कोयंबटूर और कर्नाटक के मधुवनहल्ली गांव में भी ऐसे ही मंदिर बनाए जा चुके हैं। 

सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल

मंदिर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। कई लोगों  ने कहा कि देश में बीमारियों से बचाव के लिए देवताओं को पूजने की लंबी परंपरा है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग रखनी चाहिए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे