लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज में से सरकार पहले ही दे चुकी है इतने रुपये, जानिए क्या कहता है गणित

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2020 12:30 IST

मंगलवार की रात 8 बजे देश को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। वित्त मंत्री और आरबीआई द्वारा पहले की गई राहत की घोषणा भी इस पैकेज में जुड़ी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का किया था ऐलानपीएम मोदी के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद आज शेयर बाजार में भी दिखी जबर्दस्त उछाल

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने वित्तीय पैकेज के बारे में बताया था कि सरकार के हाल के निर्णय और रिजर्व बैंक की घोषणाओं को मिलाकर यह पैकेज करीब 20 लाख करोड़ रुपये का होगा।

पीएम के अनुसार ये पैकेज देश के सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी (GDP) का लगभग 10 प्रतिशत है। पैकेज की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। पीएम ने हालांकि अपने संबोधन में इस बात का जिक्र नहीं किया कि असल में कितनी राशि सरकार फिलहाल देने जा रही है। पीएम ने कहा कि अगले कुछ दिनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस संबंध में और विस्तृत जानकारी देंगी।

करीब 13 लाख करोड़ का हो सकता है आर्थिक पैकेज

पीएम मोदी ने कुल मिलाकर 20 लाख करोड़ पैकेज की बात की है। ऐसे में जानकार मानकर चल रहे हैं कि 13-14 लाख करोड़ रुपये का ऐलान और सरकार कर सकती है। दरअसल, आरबीआई अब तक दो चरणों में करीब 4.74 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा कर चुकी है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी 1.7 लाख रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मदद देने की बात कही गई है।

इसे हटा दिया जाए तो करीब 13-14 लाख करोड़ रुपये का ऐलान और सरकार कर सकती है। बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा के दो दिन बाद ही 27 मार्च को रिजर्व बैंक ने नकदी बढ़ाने के कई उपायों की घोषणा की थी और रेपो रेट में 75 बेसिस पॉइंट की कटौती का ऐलान किया था। साथ ही सीआरआर घटाकर 4 से 3 फीसदी कर दिया गया। 

आरबीआई की ओर से टार्गेटेड लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशन (TLTRO) के द्वारा सिस्टम में 1 लाख करोड़ रुपये के नकदी प्रवाह की भी बात कही गई। इसके बाद 17 अप्रैल को रिजर्व बैंक ने फिर 1 लाख करोड़ रुपये के नकदी प्रवाह बढ़ाने की भी घोषणा की थी।

आज शाम 4 बजे वित्त मंत्री करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

अब सबकी नजर आज शाम चार बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कांफ्रेंस पर टिकी हुई हैं। दरअसल, वित्त मंत्री आज से अगले कुछ दिनों तक इस पैकेज के बारे में विस्तृत ब्योरा जनता के साथ साझा करेंगी, जिससे ये पता चलेगा कि बची हुई राशि का उपयोग कैसे और कहां किया जाएगा। 

आर्थिक पैकेज से सेंसेक्स में दिखी तेजी

पीएम मोदी के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद बुधवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 1400 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 32,845.48 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 818.68 अंकों या 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,189.80 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 213.50 अंक या 2.32 प्रतिशत बढ़कर 9,410.05 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की तेजी आईसीआईसीआई बैंक में हुई।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणकोरोना वायरस लॉकडाउनसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो