लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: RBI के कदमों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सराहा, बैंकों से घटी दर का लाभ ग्राहकों को शीघ्र देने की अपील की

By भाषा | Updated: March 27, 2020 15:16 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस घोषणा के तुरंत बाद जारी अपने ट्वीट में वित्तीय स्थिरता बनाये रखने के रिजर्व बैंक गवर्नर के आश्वासन की सराहना की।

Open in App
ठळक मुद्देब्याज दरों में कमी का लाभ ग्राहकों तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाना चाहिये। वित्त मंत्री ने भी ब्याज दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक जल्द से जल्द पहुंचाने पर जोर दिया है। 

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में नकदी बढ़ाने और कर्ज सस्ता करने के लिये शुक्रवार को घोषित रिजर्व बैंक के कदमों की सराहना की है। उन्होंने रेपो दर में की गई कटौती का लाभ जल्द से जल्द ग्राहकों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद शुक्रवार को इसके परिणामों की घोषणा की। रेपो दर को 0.75 प्रतिशत घटाकर 4.40 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर को .90 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत पर ला दिया गया है।

इसके साथ ही नकद आरक्षित अनुपात में एक प्रतिशत कटौती कर उसे तीन प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा कर्ज वसूली किस्तों पर तीन महीने की रोक लगाने और कार्यशील पूंजी के ब्याज भुगतान से छूट देने जैसे उपायों की भी घोषणा की है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस घोषणा के तुरंत बाद जारी अपने ट्वीट में वित्तीय स्थिरता बनाये रखने के रिजर्व बैंक गवर्नर के आश्वासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्ज किस्तों के भुगतान और कार्यशील पूंजी के ब्याज पर तीन महीने के लिये रोक लगाने के कदम जरूरी राहत पहुंचाने वाले कदम हैं।

ब्याज दरों में कमी का लाभ ग्राहकों तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाना चाहिये। उद्योगों और कर्ज लेने वालों की यह शिकायत रही है कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में पिछले कुछ माह के दौरान भारी कटौती किये जाने के बावजूद बैंकों ने कर्ज की दर में उतनी कटौती नहीं की है।

अब जबकि रिजर्व बैंक ने रेपो दर में पौना प्रतिशत की कटौती की है तो कर्ज पर भी ब्याज दर में इसी के अनुरूप कटौती की जानी चाहिये। वित्त मंत्री ने भी ब्याज दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक जल्द से जल्द पहुंचाने पर जोर दिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनिर्मला सीतारमणभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया