लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटों में देशभर में मिले कोरोना के 23 हजार से भी अधिक नए मामले, 311 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2021 10:16 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 23,529 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 28,718 लोग इस महामारी से रिकवर हुए हैं। वहीं 311 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों के कोरोना के कुल 23,529 मामलों में से 12,161 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। कुल 311 मौतों के आंकड़ों में 155 लोगों की मौत भी केरल में हुई है।

Covid Latest Cases in India: भारत में  पिछले 24 घंटों में 23 हजार से भी अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 311 लोगों की जान बीते 24 घंटों में हुई है। जबकि 28 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 23,529 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 28,718 लोग इस महामारी से रिकवर हुए हैं। वहीं 311 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। कोरोना संक्रमण से जुड़े ये सभी आंकड़े पिछले 24 घंटों के हैं। 

अब तक कोरोना के आंकड़े

रिपोर्ट के अनुसार, देश में अभी एक्टिव केस 2,77,020 हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,37,39,980 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,48,062 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 88,34,70,578 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है और वैक्सीनेशन प्रोग्राम का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें 65,34,306 लोगों को पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन दी गई है।   

एक्टिव केस कुल मामलों का एक फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के एक्टिव केस, कुल मामले की अपेक्षा  1 फीसदी रह गए हैं। वहीं यह आकड़ा मार्च 2020 से वर्तमान में 0.82 प्रतिशत है। जहां तक रिकवरी रेट की बात करें यह 97. 85 प्रतिशत है। कोरोना का साप्ताहिक पोजिटिव रेट 1.74 प्रतिशत है, जो पिछले 97 दिनों से सबसे कम है। वहीं रोजाना के पोजिटिव रेट की बात करें तो यह 1.56 प्रतिशत है, जोकि पिछले 31 दिनों से सबसे कम है।

केरल में 155 लोगों की कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों के कोरोना के कुल 23,529 मामलों में से 12,161 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। वहीं कुल 311 मौतों के आकड़ों में 155 लोगों की मौत भी इसी राज्य में हुई है। राज्य में रोजान 10 हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं, जो कि चिंता की बात है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकेरलKerala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos