लाइव न्यूज़ :

नशे में एक शख्स ने पुलिस वालों पर की फायरिंग, एक सिपाही हुआ घायल

By भाषा | Updated: September 10, 2019 11:17 IST

पुलिस की गई जवाबी कार्यवाई में एक युवक को भी गोली लगी है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना हरदोई कोतवाली कछौना की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक हरदोई आलोक प्रियदर्शी के अनुसार घटना कछौना कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड का है। सिपाही कौसलेंद्र को दो गोलियां लगीं। घायल सिपाही को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हरदोई कोतवाली कछौना इलाके में कार सवार युवकों ने दो सिपाहियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नशे की हालत में इन युवकों की फायरिंग से एक सिपाही को दो गोलियां लगी हैं जिसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हरदोई आलोक प्रियदर्शी के अनुसार घटना कछौना कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड का है। यहां शराब के ठेके पर कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में असलहे लहराकर दहशत फैलाई जा रही थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सिपाही कौशीन्द एवं महिपाल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इसी बीच पुलिस देखकर कार सवार लोग भागे और उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सिपाही कौसलेंद्र को दो गोलियां लगीं। घायल सिपाही को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर नाकाबंदी कर पीछा कर रहे पुलिस पर इन युवकों के द्वारा चलाई गई गोली से एसओ बघौली फूलचन्द्र सरोज भी घायल हो गए।

पुलिस की गई जवाबी कार्यवाई में एक युवक को भी गोली लगी है। एसओ व घायल युवक को सीएचसी कछौना लाया गया। प्रियदर्शी के अनुसार घटना को गंभीरता से लेकर कार्यवाही की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहरदोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप