लाइव न्यूज़ :

झारखंड में भोजपुरी और मगही पर विवाद: सरकार के निर्णय से बड़ी आबादी रह जाएगी नौकरी से वंचित! विवाद बढ़ने की आशंका

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2022 21:22 IST

झारखंड की स्थापना से पहले बोकारो और धनबाद बिहार का हिस्सा थे. दोनों शहरों में भी मगही और भोजपुरी बोलने वालों की अच्छी-खासी तादाद है.

Open in App

रांची: झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा स्‍थानीय भाषा की परीक्षा पास करना अभ्‍यर्थी के लिए अनिवार्य किये जाने के बाद राज्य में रहने वाली एक बड़ी आबादी नौकरी से वंचित रह जायेगी. इसका कारण यह है कि राज्य में रहने वाली बड़ी आबादी झारखंड की स्‍थानीय भाषा नहीं बोलती है. ऐसे में अब यह मामला तूल पकड़ सकता है.  उल्लेखनीय है कि झारखंड में जिलावार स्‍थानीय भाषाओं की सूची जारी की गई है. जिला स्‍तर पर जो भी सरकारी बहालियां होंगी, इसमें स्‍थानीय भाषा की परीक्षा पास नहीं करने पर अभ्‍यर्थी फेल माना जाएगा. सबसे मुश्किल यह है कि स्‍थानीय भाषाओं की सूची में बोकारो और धनबाद जिलों में भोजपुरी और मगही नहीं है. 

ऐसे में झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों को इसका लाभ जरूर मिलेगा. आदिवासी और मूलवासी चूंकि झामुमो के परंपरागत वोट रहे हैं, इसलिए झामुमो इनके पक्ष में खड़ा है. झामुमो का कहना है कि भोजपुरी और मगही को जगह मिलने से आदिवासियों और मूलवासियों की हकमारी हेागी. ऐसे में यह माना जा रहा है कि भाषा का यह विवाद आने वाले दिनों में और भड़क सकता है. 

जानकार बताते हैं कि झारखंड के शहरी इलाकों में भोजपुरी और मगही भाषी लोगों की अच्‍छी आबादी है. ये लोग चुनाव को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में राजद जैसी पार्टी मुद्दे पर शांत नहीं रहेगी. राजद झारखंड में मौजूद हेमंत सोरेन सरकार की सहयोगी दल है और बिहार में यह पार्टी अहम पकड़ रखती है. ऐसे में बिहार में यह अपने वोटरों को नाराज नहीं करना चाहेगी. 

झारखंड की स्थापना से पहले बोकारो और धनबाद बिहार का हिस्सा थे. दोनों शहरों में भी मगही और भोजपुरी उसी तरह से बोली जाती है, जैसा कि बिहार के सभी जिलों में बोली जाती है. अब झारखंड के बनने के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि यह भाषा इन दोनों शहरों से खत्म मान लिया गया? 

सवाल यह भी उठने लगा है कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में उर्दू को लेकर कब पढ़ाई कराई गई कि यहां के सभी जिलों में बोलचाल की भाषा बन गई? ऐसे कई सवाल अब झारखंड में बवाल के कारण बन सकते हैं.

टॅग्स :झारखंडभोजपुरीआरजेडीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप