लाइव न्यूज़ :

नमाज पर विवादः हिंदू संगठन ने मुस्लिमों से कहा- दोबारा धर्म परिवर्तन करें और मंदिरों में पूजा करें

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2021 11:26 IST

गुरुग्राम के सेक्टर 37  में खुले में नमाज का विवाद पिछले तीन महीने से जारी है। इसको लेकर कई कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जाहिर कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गुरुग्राम के सेक्टर 37  में खुले में नमाज का विवाद पिछले तीन महीने से जारी हैइसको लेकर कई कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जाहिर कर चुके हैं32 दक्षिणपंथी संगठनों के निकाय संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष महावीर भारद्वाज ने दावा किया कि इनके पूर्वज हिंदू थे

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में जुमे (शुक्रवार) की नमाज अदा किए जाने का विरोध करने वाले एक दक्षिणपंथी संगठन ने रविवार को मुस्लिमों से कहा कि वे ''दोबारा धर्म परिवर्तन'' कर हिंदू मंदिरों में पूजा करें। 32 दक्षिणपंथी संगठनों के निकाय संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष महावीर भारद्वाज ने दावा किया कि हरियाणा के अधिकतर मुसलमानों के पूर्वज हिंदू समुदाय से संबंध रखते थे।

भारद्वाज ने कहा, '' हम यहां बड़े स्तर पर एक 'घर वापसी' कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं और उन्हें वापस उनकी जाति में लिया जाएगा और खुली बाहों से उन्हें स्वीकार किया जाएगा।'' उन्होंने कहा, '' उनके पास पूजा के लिए अपने मंदिर होंगे और नमाज के इस मुद्दे का अंत हो जाएगा।'' 

गौरतलब है कि गुरुग्राम के सेक्टर 37  में खुले में नमाज का विवाद पिछले तीन महीने से जारी है। इसको लेकर कई कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जाहिर कर चुके हैं। इस विवाद को लेकर हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि खुले में नमाज पढ़ने की प्रथा को ‘‘बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ खट्टर ने कहा था कि जिला प्रशासन के खुले स्थानों पर नमाज के लिए कुछ स्थानों को आरक्षित करने का पूर्व निर्णय वापस ले लिया गया है और राज्य सरकार अब इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालेगी।

हरियाणा के सीएम ने कहा था, ‘‘सभी को (प्रार्थना करने के लिए) सुविधा मिलनी चाहिए लेकिन किसी को भी दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।’’खुले स्थानों पर नमाज के लिए कुछ स्थान निर्धारित करने के जिला प्रशासन के फैसले को वापस लेने पर उन्होंने कहा, "हमने पुलिस और उपायुक्त से कहा है कि इस मुद्दे को सुलझाया जाए...अगर कोई नमाज अदा करता है, किसी के स्थान पर पाठ करता है तो हम उस पर कोई आपत्ति नहीं है।’’

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस