लाइव न्यूज़ :

भाजपा उम्मीदवार के पुन्नापरा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से विवाद छिड़ा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:52 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल), 19 मार्च भाजपा के उम्मीदवार द्वारा केरल में छह अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए अलप्पुझा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले प्रसिद्ध पुन्नापरा वायलार स्मृति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद राज्य में शुक्रवार को एक विवाद खड़ा हो गया।

इस स्मारक का माकपा और भाकपा द्वारा संयुक्त रूप से प्रबंधन किया जाता है।

भाजपा के उम्मीदवार संदीप वाचस्पति ने पुष्पांजलि अर्पित की और कथित तौर पर ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाए।

वामदलों ने वाचस्पति के इस कृत्य की निंदा की और उन पर स्मारक में ‘‘अवैध रूप से घुसने’’ का आरोप लगाया। वामदलों ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार का इरादा कम्युनिस्ट पार्टी के सैकड़ों सदस्यों को ‘अपमानित’ करना है।

इस बीच भाकपा के जिला सचिव ने उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।

वाचस्पति ने अपने कृत्य का बचाव करते हुए कहा कि वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले श्रद्धांजलि अर्पित करने स्मारक पर गये थे।

इस घटना की निंदा करते हुए अलप्पुझा से माकपा उम्मीदवार पी पी चितरंजन ने कहा कि स्मारक उन लोगों की सबसे बड़ी शहादत का प्रतीक था, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी और भाजपा प्रत्याशी के ‘‘जानबूझकर किए गए कृत्य’’ का उद्देश्य ‘‘शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को असफल बनाना था।’’

भाकपा के जिला सचिव टी जे अंजालोस ने वाचस्पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं