लाइव न्यूज़ :

अतिवृष्टि के कारण उत्तराखंड में फंसे राज्य के नागरिकों के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:27 IST

Open in App

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड में अतिवृष्टि के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे राज्य के निवासियों के संबंध में सरकार को सूचना देने के लिए तत्काल प्रभाव से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

सरकारी बयान के अनुसार, आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे संचालित होगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में फंसे व्यक्तियों की सूचना राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष पर दी जा सकती है।

शासन सचिवालय की फूड बिल्डिंग में संचालित इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0141-2227296(टोल फ्री नं. -1070), 0141-2385776, 0141-2385777, एवं फैक्स नम्बर 0141-2227230 व 2227603 पर इस संबंध में कोई भी सूचना दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब