लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर का निर्माण अगले महीने शुरू होने की संभावना, प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया

By भाषा | Updated: July 17, 2020 04:12 IST

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व प्रधान सचिव और मंदिर ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अयोध्या का दौरा किया । उनके साथ बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सुरक्षा सलाहकार के के शर्मा भी थे ।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर का निर्माण अगले महीने शुरू होने की संभावना हैइसके भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है ।

अयोध्या: राम मंदिर का निर्माण अगले महीने शुरू होने की संभावना है और इसके भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है । एक प्रवक्ता ने इस बारे में बताया । उन्होंने कहा कि शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में मंदिर निर्माण के संभावित कार्यक्रम के बारे में फैसला होगा ।

ट्रस्ट के अध्यक्ष के आधिकारिक प्रवक्ता महंत कमल नयन दास ने कहा, ‘‘ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजकर आधारशिला रखने के मौके पर राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया है । ’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है ।

इस संबंध में 18 जुलाई की बैठक के बाद ही तस्वीर साफ होगी । प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व प्रधान सचिव और मंदिर ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अयोध्या का दौरा किया । उनके साथ बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सुरक्षा सलाहकार के के शर्मा भी थे ।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष