लाइव न्यूज़ :

कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पांचवीं एवं छठी इकाई का निर्माण शुरू

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चेन्नई, 29 जून न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल)ने कहा कि कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केकेएनपीपी) की इकाई पांच और छह के लिए निर्माण कार्य मंगलवार को रिएक्टर भवन की आधारशिला में कंक्रीट डालने के साथ शुरू हुआ। एनपीसीआईएल ने कहा कि यह देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

रूस के रोसातोम और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) का सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम एनपीसीआईएल चेन्नई से लगभग 625 किलोमीटर दूर कुडनकुलम में 1,000-1,000 मेगावाट के छह बिजली रिएक्टर बना रहे हैं।

इसकी इकाई एक और इकाई दो संचालन में हैं जबकि इकाई तीन और चार निर्माणाधीन हैं और वर्तमान में लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा चुका है।

एनपीसीआईएल ने एक बयान में कहा कि इकाई पांच और छह का निर्माण 2026-2027 तक पूरा होना है।

उसने कहा, ‘‘कुडनकुलम में यूनिट पांच और छह का निर्माण आज पहली बार कंक्रीट डाले जाने के साथ शुरू हुआ। परमाणु ऊर्जा परियोजना में पहली बार कंक्रीट डाला जाना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होता जिसे परियोजना की शुरुआत तिथि के रूप में माना जाता है।’’

रिएक्टर के निर्माण के लिए काम करने वाली सरकारी रूसी कंपनी रोसातोम ने एक अलग बयान में कहा, ‘‘29 जून को एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया गया जो कुडनकुलम एनपीपी यूनिट 5 (भारत गणराज्य) के लिए रिएक्टर भवन की नींव प्लेट में पहली बार कंक्रीट डालने के लिए समर्पित था।’’

उसने कहा, ‘‘महामारी के चलते पाबंदियों के कारण समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया।’’

इस समारोह में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष वी एन व्यास, एनपीसीआईएल, डीएई और रोसातोम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

भारत और रूस के बीच यूनिट 3 और 4 के निर्माण के लिए जनरल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट (जीएफए) पर 10 अप्रैल 2014 को हस्ताक्षर किए गए थे। यूनिट 5 और 6 के निर्माण पर दोनों देशों के बीच बातचीत इस समझौते पर पहुंची कि इन इकाइयों का निर्माण यूनिट 3, 4 के लिए निर्धारित डिजाइन के अनुपालन में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान