लाइव न्यूज़ :

हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक संविधान, महिलाएं सुरक्षित: सी टी रवि

By भाषा | Updated: September 1, 2021 01:17 IST

Open in App

भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंगलवार को कहा कि भारत का संविधान और महिलाएं तब तक सुरक्षित रहेंगी जब तक हिंदू देश में बहुसंख्यक हैं। रवि ने कहा, ‘‘जब तक इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं, तब तक डॉ बी आर आंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान रहेगा। जब तक हिंदू बहुसंख्यक रहेंगे, तब तक समान अवसर होंगे, एक बार हिंदू अल्पसंख्यक हो गए तो गंधार(अफगानिस्तान) के साथ जो हुआ, वह यहां भी होगा।’’उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि जो लोग आंबेडकर के संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें ‘‘इस सच्चाई’’ को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक सहिष्णुता हमारा (हिंदू) मूल विश्वास है। जब तक सहिष्णुता वाले लोग बहुसंख्यक रहेंगे, तब तक धर्मनिरपेक्षता रहेगी, महिलाओं की सुरक्षा रहेगी। सहिष्णुता वाले लोगों के अल्पसंख्यक बनने पर अफगानिस्तान जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी ... जब वे (गैर-हिंदू) बहुसंख्यक होते हैं तो वे शरीयत की बात करते हैं, आंबेडकर के संविधान के बारे में नहीं।’’इसके अलावा, चिकमगलूर के विधायक ने कांग्रेस से ‘‘निष्पक्ष रूप से राजनीति करने और तुष्टीकरण की राजनीति को रोकने’’ का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष