लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, जीत पर जताई खुशी

By भाषा | Updated: June 1, 2019 00:30 IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को कर्नाटक में शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि कुछ दिनों के भीतर ही जनता ने एक बार फिर से उसमें विश्वास जताया।

Open in App

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस को कर्नाटक से राहत देने वाली एक खबर मिली और पार्टी ने राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में शुक्रवार को सबसे अधिक सीटें जीतीं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 56 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1,221 वार्डों में से कांग्रेस ने 509 वार्डों में जीत हासिल की जबकि भाजपा को 366 स्थानों पर जीत मिली।

अकेले चुनाव लड़ने वाली जद-एस को 174 वार्डों में जीत मिली। 160 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए जबकि बसपा को तीन, माकपा को दो और अन्य दलों को सात सीटें मिलीं। सात नगर परिषदों के 217 वार्डों, 30 नगरपालिका परिषदों के 714 वार्डों और 19 नगर पंचायतों के 290 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए। कांग्रेस ने नगर परिषदों में 90 वार्ड जीते, जबकि भाजपा और जद-एस ने क्रमशः 56 और 38 वार्ड जीते। कांग्रेस ने 30 नगरपालिका परिषदों के 714 वार्डों में से 322 में जीत हासिल की। भाजपा ने 184 और जद-एस ने 102 सीटें जीतीं। 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की कुल 28 में से 25 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन को महज एक-एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

कांग्रेस ने शुक्रवार को कर्नाटक में शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि कुछ दिनों के भीतर ही जनता ने एक बार फिर से उसमें विश्वास जताया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने निकाय चुनाव के नतीजे शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में 19 और 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसके एक महीने के बाद 29 मई को शहरी स्थानीय निकाय का चुनाव हुआ। लोकसभा चुनाव में केंद्रीय चुनाव आयोग के तहत आने वाली ईवीएम का उपयोग किया। शहरी निकाय के चुनाव में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकार के तहत आने वाली ईवीएम का उपयोग हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि लोगों ने अपनी सोच बदली और कांग्रेस को चुना।’’ कर्नाटक के शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का अच्छा प्रदर्शन रहा है। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब