लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का नया पैंतरा, घर-घर जाकर युवाओं से भरवाए जाएंगे रोजगार फॉर्म

By भाषा | Updated: February 17, 2019 13:16 IST

राहुल गांधी के निर्देश पर अमल करते हुए युवा कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह जल्द ही घर-घर जाकर बेरोजगार युवाओं से रोजगार फॉर्म भरवाएगी तथा उनसे कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार संबंधी मदद या बेरोजगारी भत्ते का वादा करेगी। इस फॉर्म को 'युवा शक्ति कार्ड' नाम दिया गया है।

Open in App

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में रोजगार के मुद्दे को जोरशोर से उठाने पर मिली सफलता के मद्देनजर कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव के लिए देश भर के युवाओं से संपर्क करने और उनसे अपनी सरकार बनने पर रोजगार संबंधी मदद का वादा करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कांग्रेस के विभागों एवं अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस को ‘चलो पंचायत’ अभियान के तहत घर-घर जाकर युवाओं से संपर्क साधने और पार्टी के पक्ष में उन्हें लामबंद करने को कहा।

राहुल गांधी के निर्देश पर अमल करते हुए युवा कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह जल्द ही घर-घर जाकर बेरोजगार युवाओं से रोजगार फॉर्म भरवाएगी तथा उनसे कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार संबंधी मदद या बेरोजगारी भत्ते का वादा करेगी। इस फॉर्म को 'युवा शक्ति कार्ड' नाम दिया गया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा, "हालिया विधानसभा चुनाव में संबंधित राज्यों के युवाओं से हमने फॉर्म भरवाकर वादा किया था कि उन्हें रोजगार या भत्ते की मदद की जाएगी। सरकार बनने के साथ ही तीनों राज्यों में हम इस वादे को पूरा कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हम अब पूरे देश के युवाओं से यह फॉर्म भरवाकर वादा करेंगे कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें रोजगार दिया जाएगा या बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। हमारी कोशिश होगी कि हम देश के हर घर और युवा तक पहुंचे।"

दरअसल, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं से इसी तरह का रोजगार फॉर्म भरवाया था और रोजगार से जुड़ी मदद का वादा किया था।

इन तीनों राज्यों में सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने युवाओं की मदद के लिए युवा स्वाभिमान योजना शुरू की है तथा राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए मासिक भत्ते का ऐलान किया गया है।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं