लाइव न्यूज़ :

धारा-377 पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

By स्वाति सिंह | Updated: September 6, 2018 12:59 IST

कांग्रेस के इस ट्वीट के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 6 सितंबर:सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को धारा-377 को लेकर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। इस फैसले के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस फैसले का स्वागत किया। 

उन्होंने लिखा 'नफरत करने वालों को नफरत करने दें, उन्हें छोड़ आगे बढ़ें। उन्होंने आगे लिखा 'हम सुप्रीम कोर्ट से प्रगतिशील और निर्णायक फैसले का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह एक समान और समावेशी समाज की शुरुआत है।

इस ट्वीट के तुरंत बाद ही लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने लिखा कि बीते 60 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी आपने इसे पास नहीं किया था। 

वहीं, किसी ने लिखा कि यह ऐतिहासिक फैसला उसी सीजेआई ने दिया है जिसके खिलाफ आप महाभियोग लाए थे।  

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पांच जजों के संविधान पीठ ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने धारा-377 को अतार्किक और मनमानी बताते हुए कहा है कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। चीफ जस्टिस ने कहा है कि धारा-377 पर सभी जजों की सहमति से फैसला लिया गया है।

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ये भी कहा है की एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) को भी समानता का अधिकार है। धारा-377 समता के अधिकार अनुच्छेद-144 का हनन है। निजता और अंतरंगता निजी पंसद है। यौन प्राथमिकता जैविक और प्राकृतिक है। सहमति से समलैंगिक संबंध समनाता का अधिकार है।

टॅग्स :धारा-377सुप्रीम कोर्टएलजीबीटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील