लाइव न्यूज़ :

INX Media case: चिदंबरम को मिली जमानत, कांग्रेस ने कहा- 'सत्यमेव जयते', शशि थरूर बोले- ये काफी पहले होना चाहिए था

By भाषा | Updated: December 4, 2019 11:57 IST

न्यायाधीश आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दी। वह 105 दिन तक जेल में रहे। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट की ओर से पी. चिदंबरम को मिली जमानत का कांग्रेस ने किया स्वागतकांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया, 'आखिरकार सच की जीत हुई'

कांग्रेस ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम को जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बुधवार को स्वागत करते हुए कहा कि सच की आखिरकार जीत हुई। साथ ही कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया, 'सत्यमेव जयते'। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, 'न्याय में देरी, अन्याय है। यह काफी पहले ही मिलना चाहिए था।' 

न्यायाधीश आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दी। वह 105 दिन तक जेल में रहे। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने  उन्हें 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

चिदंबरम ने उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के 15 नवंबर के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। जस्टिस आर भानुमति, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस ऋषिकेश राय की पीठ ने 28 नवंबर को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी की थी। पीठ ने कहा था कि इस पर फैसला बाद में सुनाया जायेगा। 

कांग्रेस के इस 74 वर्षीय नेता की जमानत अपील पर सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने दावा किया था कि पूर्व वित्त मंत्री हिरासत में होने के बावजूद महत्वपूर्ण गवाहों पर अपना ‘प्रभाव’ रखते हैं जबकि पूर्व वित्त मंत्री का कहना था कि जांच एजेंसी इस तरह के निराधार आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा और करियर ‘बर्बाद’ नहीं कर सकती है।

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसआईएनएक्स मीडियासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना