लाइव न्यूज़ :

भाजपा को सीधे मुकाबले वाले राज्यों में घेरेगी कांग्रेस, प्रदेश इकाइयों में प्राण फूंक रहे राहुल गांधी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 24, 2021 16:39 IST

पंजाब और उत्तराखंड में नये चेहरे लाने के बाद अब उनके द्वारा जल्द ही गोवा और गुजरात के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की संभावना है.

Open in App
ठळक मुद्देसभी राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की बनिस्बत राज्य स्तर पर ध्यान देना शुरू कर दिया है.भाजपा को विधानसभा चुनावों में रोक दिया गया तो यह 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की ताकत को कम कर देगा.

वेंकटेश केसरी

नई दिल्लीः भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए एक बेहद सोची-समझी रणनीति के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रयास आरंभ कर दिए हैं. जिन राज्यों में भाजपा से सीधे मुकाबले की स्थिति है वहां राहुल ने प्रदेश इकाइयों में प्राण फूंकना शुरू कर दिए हैं. 

पंजाब और उत्तराखंड में नये चेहरे लाने के बाद अब उनके द्वारा जल्द ही गोवा और गुजरात के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की संभावना है. इन सभी राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति  ने भी अब संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की बनिस्बत राज्य स्तर पर ध्यान देना शुरू कर दिया है.

दरअसल उसे इस बात का अहसास हो चुका है कि अगर भाजपा को विधानसभा चुनावों में रोक दिया गया तो यह   2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की ताकत को कम कर देगा. कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गणोश धोंडियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति प्रमुख बनाया गया था. कांग्रेस को उत्तराखंड में जीत की उम्मीद है, जहां पर विभाजित भाजपा को चार साल में तीन मुख्यमंत्री नियुक्त करना पड़े हैं.  

सामने हैं ये चुनौतियां

उत्तराखंड में ब्राह्मणों, राजपूतों और अजा को साधना.

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा का इस्तीफा अब तक विचाराधीन होना.

राजस्थान में सचिन पायलट की स्थिति अब तक स्पष्ट न होना.

पायलट की भूमिका अब तक स्पष्ट नहीं 

गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीष चोडणकर पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा का इस्तीफा एआईसीसी के पास विचाराधीन है. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के बेहद कमजोर प्रदर्शन के बाद चावडा ने इस्तीफा दे दिया था.

हालांकि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में होना हैं, लेकिन एआईसीसी अभी तक पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की स्पष्ट भूमिका तय नहीं कर सकी है. इस फैसले को ज्यादा लंबित रखना पार्टी के हित में नहीं होगा. 

उत्तर प्रदेश के लिए चल रही उठापटक

उत्तर प्रदेश में पार्टी के अंदरूनी सूत्रों को उम्मीद है कि पार्टी किसी ब्राrाण को बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी. इस समुदाय का भाजपा से मोहभंग होता दिख रहा है जबकि दूसरी ओर बसपा प्रमुख मायावती ने ब्राह्मणों को उज्‍जवल भविष्य के वादे से रिझाना शुरू कर दिया है.

टॅग्स :कांग्रेसउत्तराखण्डपंजाबराजस्थानउत्तर प्रदेशसचिन पायलटगोवाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों