लाइव न्यूज़ :

राजग के खिलाफ किसी भी राष्ट्रीय गठबंधन का आधार कांग्रेस को होना चाहिए : तेजस्वी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और पूरे भारत में उसकी उपस्थिति है, ऐसे में यह स्वभाविक है कि भाजपा नीत राजग के खिलाफ किसी भी राष्ट्रीय गठबंधन का आधार कांग्रेस को होना चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस का 200 से अधिक लोकसभा सीटों पर भाजपा से सीधा मुकाबला है और उसे उन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और शेष सीटों पर क्षेत्रीय दलों को अग्रणी भूमिका दी जानी चाहिए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के आवास पर गत सप्ताह विपक्षी पार्टियों के नेताओं और नागरिक संस्थाओं के कई सदस्यों की हुई बैठक के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि बैठक में किस विषय पर चर्चा हुई।

हालांकि, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि सभी समान विचारों वाली पार्टियों को ‘‘इस सबसे अधिक दमनकारी, विभाजनकारी, अधिनायकवादी और फासीवादी सरकार ’’ को हराने के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत एक साथ आना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नेता लालू (प्रसाद यादव) जी ने वर्ष-2014 के चुनाव से पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘ये चुनाव तय करेगा कि देश टूटेगा या बचेगा’ और अब अधिकतर पार्टियां और हमारे समाज के लोग इसे पहले से कहीं अधिक महसूस कर रहे हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि बैठक में कांग्रेस की उपस्थिति नहीं थी और क्या भाजपा का मुकाबला करने के लिए बनने वाले राष्ट्रीय गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करना चाहिए तो तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है जिसकी मौजूदगी पूरे भारत में है और ऐसे में स्वभाविक है कि ‘‘ भाजपा नीत राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के खिलाफ किसी भी राष्ट्रीय गठबंधन का आधार कांग्रेस को होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 200 से अधिक सीटों पर भाजपा से सीधा मुकाबला है, न कि क्षेत्रीय पार्टियों का।

तेजस्वी ने कहा, ‘‘ पिछले अनुभवों को देखते हुए, मेरा मानना है कि कांग्रेस को उन सीटों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जहां पर उसका सीधा मुकाबला भाजपा से है और बाकी बचे सीटों पर खुले दिल और दिमाग से संबंधित क्षेत्रीय पार्टियों को अग्रणी भूमिका देनी चाहिए, जहां वे मजबूत हैं ताकि भाजपा को हराया जा सके।’’

तेजस्वी का यह बयान इस मायने में अहम है कि कुछ दिन पहले ही पवार ने कहा था कि अगर कोई वैकल्पिक गठबंधन बनता है तो उसमें कांग्रेस को साथ लेना होगा।

शिवसेना नेता संजय राउत ने भी शनिवार को कहा था कि सभी विपक्षी पार्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लाने के लिए काम हो रहा है और यह गठबंधन कांग्रेस के बिना अधूरा होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्तारूढ़ दल को सत्ता से हटाने के लिए मजबूत विकल्प देने के उद्देश्य से तैयार गठबंधन में कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी।

राकांपा प्रमुख पवार ने शुक्रवार को दावा किया था कि उनकी मेजबानी में आठ विपक्षी पार्टियों की बैठक में राष्ट्रीय गठबंधन पर चर्चा नहीं हुई, लेकिन साथ ही कहा कि अगर कोई गठबंधन सामने आता है तो उसका नेतृत्व ‘सामूहिक’ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर