लाइव न्यूज़ :

बिहार में सियासी उठापटक: नीतीश कुमार को लेकर बोली कांग्रेस- अगर वो आएंगे तो हम करेंगे उनका समर्थन

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2022 12:10 IST

बिहार में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस का कहना है कि अगर नीतीश कुमार हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा और उनका समर्थन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता अजित कुमार ने कहा कि हमें नीतीश कुमार को सीएम मानकर (उन्हें) समर्थन देने का फैसला लेना चाहिए लेकिन हम बैठक के बाद ही आपको बता पाएंगे। जद(यू) ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से समय मांगा है।

पटना: बिहार में राजनीतिक संकट जारी है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को कहा कि वह नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड जद(यू) को "गले लगाने" को तैयार है, बशर्ते वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़ दे। कांग्रेस और वामदलों ने भी सोमवार को संकेत दिया कि अगर ऐसा होता है तो वे इसका समर्थन करेंगे। कांग्रेस नेता अजित कुमार ने मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "अगर नीतीश कुमार आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।"

उन्होंने कहा, "अगर वह आएंगे तो हम उनका समर्थन करेंगे। महागठबंधन की बैठक हो रही है। हमें नीतीश कुमार को सीएम मानकर (उन्हें) समर्थन देने का फैसला लेना चाहिए लेकिन हम बैठक के बाद ही आपको बता पाएंगे।" वहीं एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जद(यू) ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से समय मांगा है। बता दें कि सोमवार की देर शाम तक व्यस्त राजनीतिक गहमागहमी जारी रही और दोनों पार्टियों में इससे अवगत लोगों ने जोर देकर कहा कि इन दलों का पुनर्मिलन बैठकों के एजेंडे का हिस्सा नहीं है।

1990 के दशक से एक-दूसरे की सहयोगी रही जदयू और भाजपा की हाल के दिनों में अग्निपथ योजना, जाति जनगणना, जनसंख्या कानून और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर अलग-अलग राय रही है। हालांकि, जदयू ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों में राजग के उम्मीदवारों का समर्थन किया लेकिन नीतीश कुमार की इनसे संबंधित कई कार्यक्रमों में अनुपस्थिति और रविवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने के उनके फैसले के साथ-साथ जदयू और भाजपा के बीच राजनीतिक गतिरोध की अटकलों के बीच वे अपनी चुप्पी कब तोड़ते हैं, इसपर अब सबकी निगाहें टिकीं हुई हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूBJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस